बॉलीवुड

पद्मावती में आइटम नंबर करेंगी कैटरीना!

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ फिल्म पद्मावती में आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैं....
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2017, 8:52 PM IST
Katrina_Kaif
Katrina_Kaif

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ फिल्म पद्मावती में आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' बना रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका है। भंसाली की फिल्म राम लीला में प्रियंका का किया आयटम नंबर काफी हिट हुआ था। चर्चा है कि भंसाली फिल्म पद्मावती में भी एक स्पेशल डांस नंबर रखने वाले हैं। यह आयटम नंबर की तरह नहीं होगा लेकिन फिल्म की कहानी और थीम को ध्यान में रखते हुए एक नए डांस नंबर की प्लानिंग की गई है। भंसाली इसे भव्य अंदाज में शूट करना चाहते हैं और इसके लिए वह अपनी टीम से लगातार इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं कि इसे किस तरह से शूट करना है।

कहा जा रहा है कि वह किसी नए चेहरे की तलाश में नहीं हैं और न ही दीपिका पादुकोण इस गाने में नजर आएंगी, बल्कि वह किसी ए लिस्टर अभिनेत्री को ही फिल्म में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश में लगे हैं। भंसाली ने पहले प्रियंका को इस गाने के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन वक्त के पाबंदी के कारण प्रियंका के लिए यह संभव नहीं हो पाया। कहा जा रहा है कि इस गाने के लिए कैटरीना कैफ से बात की जा रही है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग खत्म कर ली है और अब कैटरीना कैफ कुछ रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। फुरसत के कुछ पल निकालते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी हॉट फोटो पोस्ट की है। कैटरीना कैफ को इस तरह की फोटो पोस्ट करने के लिए कम पहचाना जाता है। पोस्ट किए जाने के बाद से यह फोटो वायरल हो रही है।

वैसे भी इंस्टाग्राम पर कैटरीना कामयाबी की इबारत लिख चुकी है। कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम पर सबसे तेजी से 50 लाख फॉलोअर्स करने वाली सेलेब्रिटी भी हो गई हैं। लगभग चार महीने पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम जॉइन किया था।

कैटरीना कैफ ने कहा है, 'मुझे काफी मजा आ रहा है। मैं अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ अपने कुछ खास पलों को शेयर करती हूं। मेरे मन की बात साझा करने का यह मंच मुझे काफी अच्छा लगता है।'

Published on:
Also Read
View All
जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

‘सीरियल किसर’ की इमेज के लिए इमरान हाशमी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ’20 साल से भुगत रहा हूं नतीजे’

900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’ के लिए खतरे की घंटी? 20 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म, होगी कांटे की टक्कर!

करीना कपूर के समर्थन में उतरा हिंदू संगठन, कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद के बीच कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का मंगेतर समरीन कौर संग कितना है उम्र का फासला? दोनों की सगाई ने बटोरी सुर्खियां