
बॅालीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए ये साल बहुत खास है। कहा जा सकता है कि सलमान खान से दोस्ती करने की वजह से वे एक बार फिर शाहरुख खान, आमिर खान संग बड़ी फिल्में कर पा रही हैं। वैसे हमेशा से ही सलमान खान अपने खास दोस्तों की मदद करने के लिए मशहूर हैं। पर लगता है कि इस बार कैटरीना कैफ का जादू सलमान खान पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाया।
कैटरीना के साथ फिल्म टाइगर जिंदा है शूट करने के बाद उन्हें लगा होगा की सलमान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में भी उन्हीं को अपनी एक्ट्रेस बनाएंगे। लेकिन ये क्या यहां तो मामला ही कुछ और नजर आ रहा है। बता दें खबर है कि इस बार सलमान खान की दबंग 3 में टीवी की जानी मानी नागिन मौनी रॅाय उन्हें अपने मस्त नैनों से दीवाना करेंगी।
बता दें मौनी रॅाय दबंग 3 के लिए फाइनल हो चुकी हैं। इसके अलावा वे जल्द ही बॅालीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ भी फिल्म गोल्ड से बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जरा सोचिए अभी तो मौनी ने बॅालीवुड में कदम भी नहीं रखा है और उन्हें दो सुपस्टार्स संग लीड रोल मिल गया।
कहा तो ये भी जा रहा है कि मौनी को निर्देशक करण जौहर का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म में वे एक खलनायक के तौर पर नजर आ सकती हैं।
कहा जा सकता है कि सलमान की इतनी सी मेहरबानी से मौनी की तो किस्मत ही चमक गई है। अब इन सबके बाद कैटरीना कैफ का क्या हाल होगा ये तो वक्त रहते ही पता चलेगा। इसके अलावा बता दें कल ही अक्षय कुमार और मौनी रॅाय की फिल्म गोल्ड का टीजर लॅान्च हुआ है। फिल्म के टीजर ने आते ही बवाल सा मचा दिया है। अब जरा सोचिए फिल्म का टीजर ही इतना हिट रहा है तो फिल्म आने पर क्या होगा।