
akshay kumar and twinkle khanna
बॅालीवुड इंडस्ट्री का जाना माना जोड़ा अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी आज भी बरकरार है। शादी के इतने साल हो गए लेकिन कभी इनकी शादी में परेशानियां नहीं आई। आजकल ऐसा बहुत कम होता है जब बॅालीवुड इंडस्ट्री में शादी इतने साल टिक पाए। लेकिन मिस्टर खिलाड़ी और मिसेज खिलाड़ी की ये जोड़ी बाकी स्टार्स से बिलकुल अलग है।
इन दिनों अक्षय कुमार और ट्विकंल खन्ना आने वाली फिल्म पैडमैन का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के चलते आजकल इन दोनों से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं। बता दें हाल में ट्विंकल ने भी अपनी शादी से जुड़ा एक बड़ा राज मीडिया संग शेयर किया
ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि,' मेरे और अक्षय के विचार मेल नहीं खाते। शादी के बाद शुरुआती सालों में हमने एक-दूसरे को बदलने की बहुत कोशिश की थी। हालांकि, बाद में हमने आदत छोड़ एक-दूसरे से सीखना शुरू कर दिया। मेरे मुताबिक, शादियां तब फेल हो जाती हैं, जब पति-पत्नी एक-दूसरे को अपना जैसा बनाना की कोशिश करने लगते हैं।'
वैसे आपको बता दें 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंध चुके है। इन सबके अलावा अगर करियर की बात करें तो फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगनंतम पर आधारित है जिसने एक सस्ते बजट की सैनटरी नैपकिन की मशीन का निर्माण किया था। सभी की दिलचस्पी इस बात पर थी की इस सैनटरी नैपकिन के विषय को स्क्रिन पर कैसे दर्शाया जायेगा। लेकिन फिल्म के ट्रेलर को देखकर सारी आशंकाए दूर हो जाएंगी।
अक्षय ने इस फिल्म में लक्ष्मीकांत चौहान का किरदार निभाया है। जो अपने परिवार के महिलाओं की सेहत को लेकर काफी परेशान रहता है। वो अपनी पत्नि, बहन और मां के लिए सस्ते सैनटरी पैडस बनाना चाहता है, जिसके लिए वो बार बार कोशिश करता है। लेकिन उसे कामयाबी मिलती है रेहा कपूर (सोनम कपूर) से मिलने के बाद। वे इस काम उनकी मदद करती है। लेकिन उसके बाद भी अक्षय कुमार यानि की अरुणाचलम मुरुगनंतम को अपने परिवार से लेकर समाज के लोगो को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
देखना दिलचस्प होगा कि इस देसी सुपर हीरो को लोग कितना पंसद करते है।
Published on:
6 Feb 2018, 1:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.