4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अक्षय ने ट्विंकल के लिए खरीदा था सैनेटरी पैड!! सुनते ही हंस पड़ी ट्विंकल

हर दिन पैडमैन के प्रमोश्नल इवेंट के दौरान ऐसी कई कहानियां सामने आती हैं। बता दें हाल में एक और किस्सा अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में मीडिया संग...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Feb 2018, 10:52 AM IST

twinkle and akshay

twinkle and akshay

बॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सितारे अक्षय कुमार जल्द ही महिलाओं की महावारी पर आधारित फिल्म पैडमैन लेकर आ रहे हैं। इस शुक्रवार को फिल्म पैडमैन सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी के चलते आजकल अक्षय कुमार लगातार अपनी फिल्मों का प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

बीते दिनों में फिल्म की लीड एक्ट्रेसेज सोनम कपूर और राधिका आप्टे ने पीरियड्स से जुड़े कई किस्से मीडिया के सामने रखे। वहीं पहली बार बतौर प्रड्यूसर ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी जिंदगी में पीरियड्स से जुड़ी कहानियां लोगों तक पहुंचाई। हर दिन पैडमैन के प्रमोश्नल इवेंट के दौरान ऐसी कई कहानियां सामने आती हैं। बता दें हाल में एक और किस्सा अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में मीडिया संग शेयर किया।

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जब ट्विंकल से पूछा गया कि क्या कभी अक्षय ने उन्हें पैड लाकर दिया? इसपर ट्विंकल ने हंसते हुए जवाब दिया कि,'अक्षय ने उन्हें कई बार पैड लाकर दिया है। इसमें कोई प्रोब्लम नहीं है।' पर अक्षय ने फिर रिपोर्टर से सवाल करते हुए कहा कि क्या आपने कभी अपनी पत्नी को पैड लाकर दिया है?

इस बात को सुनते ही वहां बैठे सब लोग हंस पड़े। बता दें फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।इस फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगनंतम पर आधारित है जिसने एक सस्ते बजट की सैनटरी नैपकिन की मशीन का निर्माण किया था। सभी की दिलचस्पी इस बात पर थी की इस सैनटरी नैपकिन के विषय को स्क्रिन पर कैसे दर्शाया जायेगा। लेकिन फिल्म के ट्रेलर को देखकर सारी आशंकाए दूर हो जाएंगी।

अक्षय ने इस फिल्म में लक्ष्मीकांत चौहान का किरदार निभाया है। जो अपने परिवार के महिलाओं की सेहत को लेकर काफी परेशान रहता है। वो अपनी पत्नि, बहन और मां के लिए सस्ते सैनटरी पैडस बनाना चाहता है, जिसके लिए वो बार बार कोशिश करता है। लेकिन उसे कामयाबी मिलती है रेहा कपूर (सोनम कपूर) से मिलने के बाद। वे इस काम उनकी मदद करती है। लेकिन उसके बाद भी अक्षय कुमार यानि की अरुणाचलम मुरुगनंतम को अपने परिवार से लेकर समाज के लोगो को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

देखना दिलचस्प होगा कि इस देसी सुपर हीरो को लोग कितना पंसद करते है।