4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 रुपये से घर खर्च चलाने वाले ये स्टार्स आज खेल रहे हैं करोड़ों में! 5वें एक्टर का नाम सुन उड़ जाएंगे होश

25 रुपये से घर खर्च चलाने वाले ये स्टार्स आज खेल रहे हैं करोड़ों में! 5वें एक्टर का नाम सुन उड़ जाएंगे होश
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Feb 2018, 10:14 AM IST

bollywood celebs

bollywood celebs

बॅालीवुड इडंस्ट्री जितनी रंगीन दिखती है उतनी होती नहीं है। आज बॅालीवुड से जाकर हॅालीवुड में शौहरत हांसिल कर चुकी प्रियंका चोपड़ा अपनी एक मिनट की परफॅार्मेंस के लिए भी करोड़ों की डिमांड करती है, एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक डिजाइनर ड्रेस के लिए पता नहीं कितने करोड़ खर्च करती हैं। एक्टर ऋतिक रोशन के पास पता नहीं कितने करोडों की कार कलैक्शन होंगे।

पर क्या आप जानते हैं ये सेलेब्स हमेशा से इतने अमीर नहीं थे। जब इन लोगों ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो जो आम आदमी की कॅामन इनकम होती हैं, इन बॅालीवुड सितारों ने उनसे भी कम कीमत में फिल्मों के लिए काम किया था। तो आइए आज आपको रूबरु कराते हैं उन्ही कुछ फैमस चहरों से...

ऋतिक रोशन
क्या आप जानते हैं साल 1980 में बॅालीवुड के डासिंग डीवा ऋतिक रोशन ने एक फिल्म 'आशा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस वक्त वो महज 6 साल के थे। इतनी छोटी सी उम्र में फिल्म मिलना अपने आप में बड़ी बात थी। उन्होंने उस फिल्म से अपनी पहली कमाई की थी जो कि मात्र 100 रुपये थी। पर खास बात ये है कि ऋतिक के पहली कमाई से अपने लिए एक खिलौने वाली कार खरीदी थी।

सोनम कपूर
बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत सिंगापुर में एक वेट्रेस की जॅाब से की थी। इसके बाद उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में बतौर एक सहायक डायरेक्टर काम किया था। इस काम के लिए उन्हें हर महीने 3,000 रुपये मिलते थे। इन्हें वो घर से काम पर जाने के लिए होने वाले खर्च इस्तेमाल किया करती थी।

इरफान खान
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़े हुए एक्टर इरफान खान ने अपने करियर के शुरुआत छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर की थी। आपको जानकर हैरानी होगी की उस वक्त वे हर बच्चे से महीने के 25 रुपये लेते थे।अपनी पहली कमाई से उन्होंने एक नई साइकिल खरीदी थी।

प्रियंका चोपड़ा
मात्र17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार 5000 रुपये कमाए थे। 5000 के चेक को उन्होंने अपनी मम्मी के हाथों में रख दिया था। प्रियंका की मां का मानना है कि आज भी मुझे उनकी वो 5 हजार रुपए की कमाई मायने रखती है।

अर्जुन कपूर
बॅालीवुड के जाने माने सितारे अर्जुन कपूर पहले निखिल आडवाणी के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम किया करते थे। इस काम के लिए अर्जुन को हर महीने 35000 हजार रूपए मिलते थे। उन दिनों वे अपने सारे पैसे अपने माता-पिता को दे देते थे। उन पैसों को इक्ठ्ठा कर उनके माता-पिता ने उनके लिए बैंक में एक खाता खुलवा दिया था।