4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक है अक्षय के लाडले की ये हरकतें, रीप्ले करके देखता है मां की फिल्मों के ऐसे सीन्स

हाल में ट्विंकल के सामने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वो अपने बच्चों से सेक्स सम्बंधी विषयों और ड्रग्स जैसी चीजों पर खुलकर बात करती हैं पर इस बार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Feb 2018, 11:44 AM IST

twinkle khanna and aarav bhatia

twinkle khanna and aarav bhatia

बॅालीवुड इंडस्ट्री में जहां मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार बेबाक तरीके से हर बात का जवाब देना पसंद करते हैं उसी तरह उनकी पत्नी भी खुले विचारों की महिला हैं। वे ज्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि अपने बच्चों संग हर तरह की बाते शेयर करनी चाहिए। ट्विंकल अपने परिवार और अपने बच्चों के साथ कुछ ज्यादा ही ओपन हैं। बता दें हाल में ट्विंकल ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें ट्विंकल से जब पूछा गया कि क्या वह हर तरह के मुद्दों पर अपने बच्चों से बातचीत कर लेती हैं? तो इस पर उन्होंने बताया कि,' अक्षय को तो यह लगता है कि मैं अपने बच्चों से कुछ ज्यादा ही ओपन हूं।'

बता दें हाल में उन्होंने मीडिया के सामने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वो अपने बच्चों से सेक्स सम्बंधी विषयों और ड्रग्स जैसी चीजों पर खुलकर बात करती हैं। उनका मानना है कि ऐसी बातें करके उन्हें अपने बच्चों को समझने में मदद मिलती है। हालांकि अब ट्विंकल खन्ना का ये बेबाक अंदाज उन्ही के लिए मुश्किल का कारण बन गया है। बता दें हाल में ट्विंकल खन्ना ने बताया कि कैसे उनका बेटा आरव उन्हें इन बातों से परेशान करता है। [इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ यह बोल्ड एक्ट्रेस हुई फाइनल! पहली बार दिखेंगी यह जोड़ी]

ट्विंकल खन्ना ने हाल में ही मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, ‘मेरे बच्चे मेरी फिल्में देखें यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन मेरा बेटा आरव बहुत ही शैतान है। वो मेरी फिल्मों की क्लिप चला-चला कर मुझे चिढ़ाता है। वो लगातार मुझे मेरी फिल्म जान की एक खास वीडियो भेजता है, जिसमें मैं हीरो के सीने पर किस कर रही हूं।’

वैसे ट्विंकल खन्ना खुद इस बात को मानती हैं कि वे बहुत ही खराब अदाकारा थीं। आज वे खुद अपनी एक्टिंग को देख हंस देती हैं। कहा जा सकता है कि एक्टिंग को छोड़ना उनकी जिंदगी का सबसे सही निर्णय साबित हुआ है। वैसे इस बात में अक्षय कुमार भी उनका खूब साथ देते हैं। यहां तक की कई बार वे खुद अपनी बीवी की एक्टिंग का मजाक उड़ाते दिखाई देते हैं। अब तो लगता है कि पापा के साथ अब उनके बच्चे भी इस काम में पीछे नहीं रहे।