4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैडमैन रिलीज से पहले ही अक्षय ने किया गोल्ड का आगाज!! सच्चे देशभक्त हैं तो ये टीजर आप ही के लिए है…

अक्षय कुमार ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वे 5 फरवरी को आगामी फिल्म गोल्ड का टीजर रिलीज करेंगे और अपना वादा पूरा करते हुए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 30 Jun 2018, 1:22 PM IST

gold film akshay kumar

gold film akshay kumar

बॅालीवुड इंडस्री के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार आजकल एक के बाद एक सरप्राइज देने लगे हैं। अभी तो पूरी तरह से फिल्म पैडमैन का एक्साइटमेंट खत्म नहीं हुआ है ये कि ये लीजिए उन्होंने अपनी आने वाली दूसरी फिल्म गोल्ड की झलक लोगों के सामने पेश कर दी।

बता दें अक्षय कुमार ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वे 5 फरवरी को आगामी फिल्म गोल्ड का टीजर रिलीज करेंगे और अपना वादा पूरा करते हुए उन्होंने अपने फैंस को खुश कर दिया। फाइनली इस फिल्म का टीजर सभी के सामने है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म के टीजर को फैंस के साथ साझा किया है।

अगर टीजर के बारे में बात करें तो बता दें इस टीजर में एक देशभक्त की कहानी झलकती है। फिल्म में अक्षय एक हॉकी प्लेयर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत में अक्षय नशे में दिखाई देते हैं जो अपनी जिंदगी से परेशान हैं क्योंकि वह इंग्लैंड के लिए हॉकी खेलते-खेलते थक चुके हैं। अब वे अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं और इसी के चलते बाद में ये निर्णय लेते हैं कि वह भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलेंगे और उस टीम के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। इसी के साथ भारत को मिल जाता है उसका पहला ओलपिंक गोल्ड मेडल।

हालांकि ये पूरी फिल्म अक्षय कुमार के इर्द गिर्द ही घूमने वाली हैं पर फिल्म का सरप्राइज पैकेज तो टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॅाय हैं। वे इस फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अक्षय की प्रेमिका की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। टीजर में मौनी सिर्फ एक झलक दिखाई देती हैं, पर उन्हें देख आप समझ जाएंगे की वे पूरी फिल्म में कितनी खूबसूरत दिखाई देने वाली हैं।की एक झलक देखने को मिल जाएगी। मौनी अक्षय के साथ मस्ती में झूमती हुई नजर आ रही हैं।


बता दें अक्षय ने इस टीजर को अपने ट्विटर पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि, “अभी तक भारत चुप था। अब हम लोग बोलेगा और दुनिया सुनेगा।”

फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है जो कि इससे पहले फिल्म तलाश, हनीमून ट्रैवल्स का निर्देशन कर चुकी हैं। बता दें ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज की जाएगी।