बॉलीवुड

बढ़ते वजन और बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- डर के साए में जीती तो आगे नहीं बढ़ पाती

Katrina Kaif React On Body Shaming: सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि दूसरों की नेगेटिव टिप्पणियों को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
2 min read
• •
Oct 09, 2026
Katrina Kaif React On Body Shaming and Postpartum weight gain after pregnancy
कैटरीना कैफ ने बॉडी शेमिंग पर दिया बयान (Photo Source- Instagram/instantbollywood)

Katrina Kaif React On Body Shaming after pregnancy: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पिछले कुछ दिनों से अपने लुक और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ शामिल हुईं कैटरीना को कई यूजर्स ने बॉडी-शेमिंग का शिकार बनाया था। जिसे लेकर सलमान खान का भी गुस्सा फूटा था। अब इस पूरे विवाद और बेवजह की आलोचनाओं पर कैटरीना कैफ ने खुद करारा जवाब दिया है।

कैटरीना कैफ ने 8 अक्टूबर को यूके (UK) में अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) की पहली एनिवर्सरी का जश्न मनाने लंदन पहुंचीं थीं। इस दौरान कैटरीना ने ऑनलाइन क्रिटिसिज्म पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने महिलाओं और अपने फैंस को चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर चल रही नेगेटिव बातों से किसी को भी अपनी आत्म-समीक्षा या सेल्फ-वर्थ पर असर नहीं पड़ने देना चाहिए।

"डर के साए में जीती तो आगे नहीं बढ़ पाती"- कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ से लंदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन आलोचनाओं और ट्रोलिंग पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही शालीनका से इसका जवाब दिया। कैटरीना ने कहा, "पर्सनली मेरे लिए, हर बार जब मुझे आलोचना या नकारात्मक कमेंट्स का सामना करना पड़ता है, अगर मैं उन बातों को अपने फैसलों और काम पर हावी होने देती तो मैं डर के मारे ठहर जाती और अपनी जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ़ पाती। जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब दुनिया आपका जश्न मनाती है, लेकिन जब परिस्थितियां वैसी न हों, तब आपको खुद अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है।"

कैटरीना ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर हर इंसान की अपनी राय होती है। अगर कोई लगातार दूसरों के विचारों पर ध्यान देने लगेगा, तो आखिरकार उसकी खुद से फैसले लेने की क्षमता और आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाएगा।

कैटरीना कैफ ने जिंदगी और आत्मविश्वास पर भी की बात

सेल्फ-एक्सेप्टेंस (खुद को स्वीकारने) पर जोर देते हुए कैटरीना ने कहा कि हर दिन इंसान का आत्मविश्वास एक जैसा नहीं रह सकता। जिंदगी के अलग-अलग दौर में सेल्फ-परसेप्शन ऊपर-नीचे होता रहता है।

उन्होंने कहा, "ऐसे दिन हो सकते हैं जब आपको लगे कि आप हर चीज में बहुत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन ऐसे पल भी आते हैं जब इंसान खुद पर संदेह (Self-Doubt) करने लगता है। यह पूरी तरह से सामान्य है, क्योंकि हर कोई हर दिन खुद का बेहतर वर्जन बनने की कोशिश कर रहा होता है।"

सलमान खान ने किया था कैटरीना कैफ का सपोर्ट

कैटरीना का यह बयान उनके को-स्टार और सुपरस्टार सलमान खान के उस कड़े रुख के कुछ ही दिनों बाद आया है, जो उन्होंने कैटरीना के बचाव में उठाया था। दरअसल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल नवंबर (2025) में अपने बेटे विहान कौशल (Vihaan Kaushal) का इस दुनिया में स्वागत किया था।

मां बनने के बाद कैटरीना के बदले लुक और वजन पर ट्रोल्स के कमेंट्स से नाराज सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई थी। सलमान ने सवाल उठाया था कि हाल ही में मां बनी एक महिला के वजन और शारीरिक बदलावों पर लोग इतने असंवेदनशील कमेंट्स कैसे कर सकते हैं? सलमान ने साफ कहा था कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है और जब वो फिल्मों में वापसी करेंगी, तो वह अपने रूटीन में वापस आ जाएंगी। ट्रोल्स को ड्रामेटिक अंदाज में जवाब देते हुए सलमान ने नेशनल टीवी पर अपनी टी-शर्ट उतार दी थी और शारीरिक रूप-रंग के आधार पर दूसरों को जज करने वालों को करारा सबक सिखाया था।

Updated on:
09 Oct 2026 11:59 am
Published on:
09 Oct 2026 11:29 am