कटरीना कैफ ने स्टाइलिश अंदाज में शेयर की अपनी फोटो स्वेटर पर पिन लगी देख यूजर्स ने किया कटरीना को ट्रोल
नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेज़ में से एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। कटरीना की अदा देख हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। इन तस्वीरों में कटरीना ने स्टाइलिश अंदाज में स्वेटर पहना। लेकिन ट्रोलर्स ने उनके स्टाइल के लिए उन्हें ट्रोल कर डाला।
सेफ्टी पिन लगाकर पहना स्वेटर
दरअसल, कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Katrina Kaif Instagram) से शेयर किया। तस्वीरों में वह स्काई ब्लू एंड व्हाइट कलर का एक स्वेटर पहने हुए दिखाई दीं। इस स्वेटर का मिड पार्टीशन ओपन था। जिसे कटरीना ने स्टाइलिश अंदाज में पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने कई सेफ्टी पिन्स की मदद से स्वेटर के दोनों हिस्सों को जोड़ा हुआ है। इस स्टाइलिश स्वेटर के साथ उन्होंने ब्लू डेनिम जींस पहनी। साथ ही, हल्का मेकअप किया। इस पूरे लुक में कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
यूजर्स ने किया ट्रोल
उनकी तस्वीरों पर अबतक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने कटरीना को उनके अनोखे स्टाइल के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये क्या दीदी आपको तो सेफ्टी पिन डालनी पड़ी...इतनी गरीबी आ गई...काफी दुखद।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बचपन में जब स्वेटर या शर्ट की बटन टूट जाती थी तो मां इसी सेफ्टी पिन से काम चलाती थीं। आज ये इतना बड़ा फैशन बन गया है।' इसी तरह के कई कमेंट्स कटरीना के पोस्ट पर आए हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लीड रोल में हैं। इसके अलावा कटरीना कैफ फिल्म 'फोन भूत' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ एक्टर ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।