लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की थी। अब उन्होंने 'एक था टाइगर' (Ek Tha Tiger Movie) के दिनों की तस्वीर शेयर की है।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कटरीना इन दिनों बहन इसाबेल (Katrina Sister Isabelle) के साथ रह रही हैं। लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की थी। अब उन्होंने 'एक था टाइगर' (Ek Tha Tiger Movie) के दिनों की तस्वीर शेयर की है।
कटरीना कैफ ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Katrina Kaif Instagram Picture) से शेयर की है। इसमें वह फिल्म 'एक था टाइगर' की असिस्टेंट डायरेक्टर करिश्मा कोहली (Karishma Kohli) के साथ नजर आ रही हैं। दोनों हंसते हुए कैमरे के सामने पोज़ दे रही हैं। यह तस्वीर क्यूबा में फिल्म शूटिंग के दौरान की है। इस पोस्ट के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा है, इस बड़ी दुनिया में हमेशा एक साथ। इसे अबतक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
बात करें फिल्म 'एक था टाइगर' की तो सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इस फिल्म मुख्य भूमिका निभाई थी। यह साल 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म को विदेशी लोकेशन पर शूट किया गया था। फिल्म में सलमान और कटरीना की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण दो महीने के ज्यादा वक्त से फिल्म इंडस्ट्री बंद पड़ी हुई है। कटरीना कैफ को स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। आखिरी बार वह साल 2019 में फिल्म 'भारत' (Katrina In Bharat Movie) में सलमान खान के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। वहीं आने वाली फिल्मों में कटरीना कैफ डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Suryavanshi) में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार होंगे। यह फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया। अब फैंस को इसकी अगली रिलीज डेट का इंतजार है।