बॉलीवुड

क्या कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने गुपचुप कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरें

सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं कि विक्की और कटरीना का रोका हो गया है। दोनों ने गुपचुप तरीके से इस सेरेमनी को अंजाम दिया है। बॉलीवुड गलियारों में इस खबर से खलबली मच गई है।

2 min read
Katrina Kaif Vicky Kaushal Engagement rumors

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं, ऐसे कई मौकों आए हैं जब दोनों के डेटिंग की खबरों को बढ़ावा मिला है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर दोनों के चाहने वाले खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, कहा जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने सगाई कर ली है।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं कि विक्की और कटरीना का रोका हो गया है। दोनों ने गुपचुप तरीके से इस सेरेमनी को अंजाम दिया है। बॉलीवुड गलियारों में इस खबर से खलबली मच गई है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी सगाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि विक्की और कटरीना की सगाई के रूमर्स हैं। दोनों ने रोका कर लिया है। आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। तब तक के लिए ये खबरें रूमर्स। हालांकि दोनों की सगाई की खबरें कितनी सच हैं ये तो आधिकारिक ऐलान के बाद ही पता चलेगा।

पिछले महीने भी ऐसी खबरें आई थीं कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी करने वाले हैं। कहा जाता है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। कई बार विक्की को कटरीना के घर के बाहर भी देखा गया है। वहीं, हाल ही में 'शेरशाह' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर दोनों को साथ देखा गया था। दोनों कैमरों के सामने बच रहे थे। इसके अलावा, दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने की थी। उन्होंने कहा था कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ हैं और ये बात सही है।

पिछले महीने भी ऐसी खबरें आई थीं कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी करने वाले हैं। कहा जाता है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। कई बार विक्की को कटरीना के घर के बाहर भी देखा गया है। वहीं, हाल ही में 'शेरशाह' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया था। दोनों कैमरों के सामने बच रहे थे। वहीं, दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने की थी। उन्होंने कहा था कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ हैं और ये बात सही है।

Published on:
18 Aug 2021 04:26 pm
Also Read
View All