बॉलीवुड

केदारनाथ के डायरेक्टर को Sushant Singh Rajput ने कहा था- अपनी जिंदगी समेट रहा हूं

हाल ही में सुशांत की फिल्म केदानाथ को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत को याद करते हुए फिल्म का एक किस्सा शेयर किया है।
2 min read
• •
Dec 07, 2020
sushant_singh_rajput_abhishek_kapoor.jpg
Sushant Singh Rajput Abhishek Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई महीने बीत चुके हैं। लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं। इसके साथ ही उनके करीबी दोस्त भी सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में सुशांत की फिल्म केदानाथ को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत को याद करते हुए फिल्म का एक किस्सा शेयर किया है।

अभिषेक कपूर ने सुशांत के हाथ की तस्वीर शेयर की है। जिस पर पेन से कुछ लिखा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे याद है कि जब मैंने केदारनाथ की स्टोरी सुनाई थी और मंसूर (सुशांत के रोल का नाम) डिस्कस किया था। उस वक्त वह अपने हाथ पर कुछ लिख रहे थे। मैंने उससे कहा, यह क्या लिख रहा है हाथ पे... उसने कहा कि अपनी दुनिया समेट रहा हूं।'

इससे पहले अभिषेक ने केदारनाथ फिल्म से सुशांत की दो तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'द्वंद्व दोनों में विष-अमृत पर था। अमृत सभी में बांट के, प्याला विष का तूने खुद पिया। नमो नमो जी शंकरा, भोलेनाथ शंकरा।' सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ 2013 में उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में आई भीषण बाढ़ और त्रासदी पर बनी थी। इसमें सुशांत के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान लीड रोल में थीं। सारा की यह डेब्यू फिल्म थी।

हालांकि इस फिल्म की रिलीज के बाद सुशांत काफी परेशान थे। क्योंकि मीडिया का सारा अटेंशन सारा को मिला था। जबकि सुशांत ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। इस बात का खुलासा भी अभिषेक कपूर ने किया थ। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, फिल्म की रिलीज के बाद सुशांत राजपूत काफी परेशान लग रहे थे क्योंकि उन्हें लगता था कि उनको चर्चा नहीं मिली है। इसकी एक वजह यह भी थी कि यह सारा अली खान की पहली फिल्म थी और इसके चलते उन्हें ज्यादा चर्चा मिली थी।

Published on:
07 Dec 2020 05:13 pm
Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर