बॉलीवुड

क्या सच में सलमान ने केरल बाढ़ के लिए दिए 12 करोड़? जावेद जाफरी ने ट्वीट कर तुरंत किया डिलीट…

जावेद जाफरी ने सलमान खान को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद उन्हें तुरंत वो ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

2 min read
Aug 28, 2018
kerala flood javed jaffery tweet salman khan 12 crore delete the tweet

केरल में बाढ़ के कारण हुई भारी तबाही से हर कोई वाकिफ है। इसी कारण बॅालीवुड स्टार्स से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन सभी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। अभी तक शाहरुख खान, सनी लियोनी, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा जैसे मशहूर स्टार्स ने मुश्किल भरे वक्त में लोगों की सहायता की है। लगातार इस से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक और बड़ी न्यूज सामने आई है।

हाल में स्टार जावेद जाफरी ने सलमान खान को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद उन्हें तुरंत वो ट्वीट डिलीट करना पड़ा। दरअसल, जावेद ने ट्वीट में लिखा की सलमान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 12 करोड़ का डोनेशन दिया है। उन्होंने लिखा, 'सुना है कि सलमान खान ने केरल के बाढ़ पीड़ितों को 12 करोड़ का डोनेशन दिया। ये इंसान कुछ और ही है। कितने लोगों की दुआएं लग रही हैं इसे। भगवान तुम्हारा भला करे भाई।'

लेकिन इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। बाद में जावेद ने इस ट्वीट की सफाई देते हुए कहा कि,' मैंने कहा था कि 'मैंने ऐसा कुछ सुना है' क्योंकि उस खबर के पुख्ता होने के चांसेस ज्यादा हैं। खैर, जब तक कन्फर्मेशन नहीं मिल जाता मैं इस बात को यहीं रोकता हूं। '

इस वक्त केरल में के लोग बहुत बुरे दौर का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए की आर्थिक मदद का योगदान किया है। इसके अलावा उन्होंने 6 पेटियां भरकर अपने कपड़े भी केरल के लोगों के लिए भिजवाए हैं। इनमें 80 जैकेट, 25 पैन्ट्स 20 शर्ट और कुछ स्कार्फ वहां के लोगों को भिजवाए हैं। इसके साथ ही बिग बी ने करीब 40 जोड़ी जूते भी केरल के लोगों की मदद के लिए भिजवाए हैं।

ये भी पढ़ें

केरल में बाढ़ के आंखों देखे हालात बताते हुए छलक पड़ते हैं आंसू, 16 दिन बाद वापस लौटे शहर
Updated on:
29 Aug 2018 01:40 pm
Published on:
28 Aug 2018 03:02 pm
Also Read
View All