
फाइटिंग की दुनिया के जाने पहचाने नाम खली का आज जन्मदिन है। WWE का ये खूंखार रेसलर आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। उनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के धिरैना में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके और क्रिकेट के दुनिया के टर्बनेटर कहे जाने वाले हरभजन सिंह से जुड़ा एक किस्सा।
दोनों ने लड़ाया पंजा
कुछ समय पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान हरभजन सिंह की मुलाकात WWE के फेमस रेसलर द ग्रेट खली से हुई। इस दौरान भज्जी के साथ उनकी पत्नी गीता बसरा भी मौजूद थीं। अपनी इस मुलाकात का एक वीडियो भज्जी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। इस वीडियो में वह खली के साथ पंजा लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। भज्जी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन के तौर लिखा है ' खली यानि दिलीप सिंह के साथ पंजा। बेहतरीन इंसान।'
Panja with great Khali @dalipsinghcwe #bigfella #Awesomeguy #bigman
इस वीडियो को देखने से यह साफ प्रतीत होता है कि हरभजन पूरा जोर लगाते दिख रहे हैं जबकि खली बड़ी आसानी से भज्जी के हाथ को हिला-डूला रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कुछ सेकेंड का ही है पर देखने से यह साफ प्रतीत होता है कि इस पंजे की फाइट में जीत किसकी हुई होगी।
बॉलीवुड में कर चुके हैं काम
द ग्रेट खली WWE में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना योगदान दे चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले बॉलीवुड की फिल्म 'कुश्ती' की थी। इसमें उनके साथ राजपाल यादव, ओम पूरी जैसे बड़े अभिनेता ने काम किया था। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी क्योंकि राजपाल यादव एक लड़की से प्यार करते थे और अपनी मोहब्बत को पाने के लिए उन्हें खली से मुकाबला करना था। फिल्म के अंत में राजपाल यादव और खली का मैच दिखाया गया था। इसके अलावा खली ने बॉलीवुड में फिल्म 'रामा द सेवियर' में भी काम किया है साथ ही वह हॉलीवुड की कई फिल्मों 'द लॉन्गेस्ट यार्ड', 'गेट स्मार्ट' , 'मैकग्रबर' में देखे जा चुके हैं। वहीं वह भारत के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आए थे।
Lengendary The Great Khali & great Harbhajan Singh the biggest proud of Punjab & whole Indian Nation @harbhajan3 @1st_time_himachal_pradesh @cwepower @mastipyare