ये युवा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर है। हाल ही में भआरतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम में अपना पर्दापण करने वाले अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों लंदन में है। जहां लॉर्ड्स टेस्ट शुरू होने से पहले अर्जुन ने भारतीय बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस कराया। इसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन जब जमकर बारिश हो रही थी, तब अर्जुन ने लॉर्ड्स स्टेडियम के ग्राउंड मैन की मदद की।