नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज इमरान खान का भारत के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उनके रिकॉर्ड को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में और बेहतर कर दिया है। इमरान खान ने अपने करियर में भारत के खिलाफ 94 टेस्ट विकेट झटके थे जोकि कल के दिन से पहले किसी भी गेंदबाज द्वारा भारत के खिलाफ सर्वाधिक थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 5 विकेट झटककर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हलाकि भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे जायद विकेट का रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का है जिन्होंने 22 मैचों में 105 विकेट झटके हैं। पर वह स्पिन गेंदबाज हैं इसलिए हम इस रिकॉर्ड में उनको नहीं जोड़ रहे।