नई दिल्ली। इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में 18 अगस्त को शपथ लेंगे। इस बात की पुष्टि शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सीनेटर फैसल जावेद ने ट्वीट करते हुए दी थी। जावेद ने अपने एक और ट्वीट में इस बात की जानकारी भी दी कि भारत के तीन पूर्व क्रिकेटरों को इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है। जावेद के ट्वीट के अनुसार भारत को विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव, दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता मिला था। लेकिन आमत्रंण मिलने के बाद भी भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान जाने के मना कर दिया है।