मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन देखने को मिला। भारत के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। शीर्ष क्रम के तीन दिग्गज बल्लेबाज मुरली विजय, लोकेश राहुल और चेतेश्वर पुजारा क्रमश: शून्य, आठ और एक रन बना कर आउट हुए। कोहली को इस मैच में कई जीवनदान मिले। लेकिन फिर भी वो 23 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे (18), दिनेश कार्तिक (01) और हार्दिक पांड्या (11) रन बनाकर आउट हुए।