रहाणे को है अब भी उम्मीद -
जी हां! रहाणे ने माना है कि मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गलतियां की। लेकिन वहीं उनका कहना है के भारत वापसी कर सकता है और इस मैच के आखिरी में सीरीज 1-1 हो सकती है। उन्होंने कहा 'मुझे नहीं लगता कि आपको टेस्ट में इससे ज्यादा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां मिल सकती हैं, खासतौर से ऐसे मौसम में लेकिन आपको एक बल्लेबाज के तौर पर खुद को और मजबूत करना होगा। यह केवल रन बनाने को लेकर नहीं, बल्कि गेंद को छोड़ने और अच्छे से डिफेंड करने को लेकर भी है। एक बल्लेबाज के लिए हमेशा ही यहां इस तरह के अटैक को खेलना चुनौती भरा हो होता है। उपकप्तान ने कहा कि आपको अपनी गलती स्वीकार करनी होगी। इंग्लैंड में यह विकेट के पीछे लपके जाने या रन आउट होने की बात नहीं है बल्कि आपको अपनी गलती स्वीकार करके आगे बढना होगा। हम जितना जल्दी अपनी गलतियों से सबक लेंगे, उतना ही अच्छा होगा।