बॉलीवुड

चलती ट्रेन की छत पर दौड़े नारंग, खतरों के खिलाड़ी में सबसे डेंजर है यह स्टंट

चलती ट्रेन की छत पर दौड़े नारंग, खतरों के खिलाड़ी में सबसे डेंजर है यह स्टंट
2 min read
Feb 23, 2020
चलती ट्रेन की छत पर दौड़े नारंग, खतरों के खिलाड़ी में सबसे डेंजर है यह स्टंट
चलती ट्रेन की छत पर दौड़े नारंग, खतरों के खिलाड़ी में सबसे डेंजर है यह स्टंट

खतरनाक स्टंटों से भरपूर शो खतरों के खिलाड़ी 10 में इस बार दर्शकों को हैरत अंगैज स्टंट देखने को मिलेंगे। रोहित शेट्टी के इस शो में शिविन नारंग ने चलती ट्रेन पर दौड़ लगाई है। वे ट्रेन पर लगे लोगों को एकत्रित करने के लिए ट्रेन की छत पर दौड़ लगाते नजर आए हैं। इस स्टंट में एक लोगो उठाने के लिए उन्हें चलती ट्रेन से कूदना भी पड़ा, लेकिन उन्होंने इस खतरनाक स्टंट को बखूबी पूरा किया है।

आपकों बतादें कि खतरों के ख‍िलाड़ी 10 शुरु हो गया है। इस शो के नाम से ही पता चलता है कि इस शो में हर स्टंट खतरों से भरा होता हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हर शो में स्टंट का खतरा एक के बाद एक बढ़ता नजर आता है। इसे पूरा करने में जहां कंटेस्टेंट को काफी चुनौती का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर दर्शको को भी यह शो रोमांचित कर देता है। कई दर्शक तो इस शो को देखकर दांतों तले उंगलिया दबा लेते हैं। क्योंकि कई स्टंट ऐसे होते हैं। जिसमें कंटेस्टेट को अपनी जिदंगी तक दांव पर लगाए देखा जा सकता है। ऐसा ही वाक्या शो के 10 वें सीजन में नजर आ रहा है।

खतरों के खिलाड़ी 10 में कंटेस्टेंट ने इस बार अगल अलग स्टंट परफॉर्म किए हैं। जिसमें श‍िविन नारंग ने चलती ट्रेन पर दौड़ते हुए एक टास्क पूरा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शिविन को ट्रेन की छत पर लगे लोगों एकत्रित करने के दौरान एक लोगो लेने के लिए ट्रेन से कूदना पड़ा। जिसे सुरक्षित तरीके से लेकर उन्होंने टास्ट पूरा किया।

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के अलावा करण पटेल और अमृता खानविलकर ने भी ट्रेन की छत पर शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के डांस छैंया-छैंया पर अपनी प्रस्तुति दी थी। शो में डांस गुरु धर्मेश येलांदे ने भी एक गोरिला को डांस में टक्कर दी। खतरों के ख‍िलाड़ी शो में इस बार जाने माने टीवी कलाकार करिश्‍मा तन्‍ना, रानी चटर्जी, करण पटेल, आरजे मलिष्‍का, अदा खान, श‍िविन नारंग, धर्मेश येलांदे, बलराज स्‍याल, तेजस्‍वी प्रकाश, अमृता खानविलकर शामिल हैं।

Published on:
23 Feb 2020 03:49 pm