
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के गम से आज तक उनके फैन्स और परिवार वाले उबर नहीं पाए हैं। वहीं अगर उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की बात की जाए तो वह अभी तक अपनी मां की मौत के सदमें से बाहर नहीं आ सकीं हैं। इस बात का सबूत है खुशी के मोबाइल का वॉलपेर, जिसमें उनकी मां का तस्वीर वॉल पेपर के तौर पर सेट है।
बचपन की फोटो को बनाया वॉल पेपर:
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी हमेशा ही अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार वह अपनी मां की वजह से चर्चा में हैं। बता दें कि इन दिनों खुशी अपनी कजिन सिस्टर सोनम कपूर की शादी के लिए शॉपिंग करने में बिजी हैं। हाल ही में वह एक रेंस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं हैं। जहां उनके हाथ में मोबाइल था और उसमें उनकी मां की तस्वीर वॉल पेपर पर सेट है। ये तस्वीर खुशी के बचपन की थी जिसमें श्रीदेवी ने उन्हें अपने कंधे पर बिठा रखा था।
खुशी के वॉल पेपर वाली तस्वीर को जाह्नवी ने किया था शेयर:
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जाह्ववी ने यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस बात से साफ पता चलता है कि जाह्नवी और खुशी अपनी मां को आज भी बहुत मिस करती हैं। भले आज दोनों ने खुद को समय के साथ मजबूत बना लिया है लेकिन मां की कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है।
इंटरनेशनल मॉडल बनना चाहती हैं खुशी:
बता दें कि खुशी अभी मात्र 17 साल की हैं, लेकिन अपने ट्रेंडी आउटफिट्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। खबरें है कि खुशी इंटरनेशनल मॉडल बनना चाहती है। वहीं एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने भी कहा था कि हां खुशी चाहती है कि वह मॉडलिंग करे। पहले वह डॉक्टर बनना चाहती थी, फिर डॉक्टर से लॉयर और अब वह मॉडलिंग करना चाहती है।