10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी की लाइफ पर फिल्म बनाएंगे बोनी कपूर, ये तीन नाम आए सामने

फिल्ममेकर बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बना सकते हैं....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Apr 2018, 5:02 PM IST

boni kapoor and sridevi

boni kapoor and sridevi

फिल्ममेकर बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोनी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने श्रीदेवी की डाक्यूमेंट्री फिल्म के लिए कुछ टाइटल भी रिजिस्टर करवा लिए हैं।

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि होगी यह फिल्म
श्रीदेवी के निधन के बाद ही खबरें आईं थी कि बोनी कपूर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए उन पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगे। वह इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस डाक्यूमेंट्री पर काम शुरू हो सकता है।

ये टाइटल्स करवाए रजिस्टर
श्रीदेवी की डाक्यूमेंट्री फिल्म के लिए बोनी कपूर ने तीन टाइटल्स रजिस्टर करवाएं हैं। उन्होंने 'श्री', 'श्रीदेवी' और 'श्रीदेवी मैम' नाम के तीन फिल्म टाइटल्स को रजिस्टर करवा लिया है। ये रजिस्टरेशन उन्होंने बॉलीवुड के प्रोड्यूसर एसोसिएशन के रजिस्टरेशन डिपार्टमेंट के पास करवाया है।

श्रीदेवी के पुराने वीडियो होंगे शामिल
श्रीदेवी की मौत के लगभग दो महीने बीत गए हैं। उनका परिवार अब उनसे जुड़ी यादों को संजोना चाहता है। श्रीदेवी की इस फिल्म को बोनी हर तरह से खास बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में वह श्रीदेवी से जुड़े कई सारे रियल वीडियो फुटेज का इस्तेमाल करेंगे। इनमें श्रीदेवी की उन फिल्मों के वीडियो भी शामिल हो सकते हैं, जिनमें उन्होंने काम किया था जैसे- 'चालबाज', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'जांबाज', 'मिस्टर इंडिया' और 'रिटर्न ऑफ मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्में।

24 फरवरी को हुआ था निधन
श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के होटल में निधन हो गया था। उस समय वह दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ गई थी। उनके निधन को दो माह हो गए हैं। अब उनकी दोनों बेटियां अपनी मां के निधन के सदमें से धीरे-धीरे उबर रही हैं। उनकी बड़ी बेटी जाहृनवी कपूर की डेब्यू फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।