बॉलीवुड

खुशी कपूर का छलका दर्द, बोली – मां और बहन जैसी नहीं दिखती, इसलिए लोग…..

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुशी अपनी पीड़ा बता रही है। उन्होंने बताया है कि उन्हें छोटी सी उम्र से ही आलोचनाओं को सामना पड़ रहा है।

2 min read
May 18, 2020
Khushi Kapoor Janhvi Kapoor
Khushi Kapoor Janhvi Kapoor

बॉलीवुड में अकसर ऐसा कहा जाता है कि स्टार किड्स को जिंदगी में किसी प्रकार का संघर्ष नहीं करना पड़ता है। फिल्मों में भी उन्हें आसानी से काम मिल जाता है। इतना ही नहीं उनको हर मौके पर आलोचनाएं भी सहनी पड़ती है। बोनी कपूर और श्रीदेवी के छोटी बेटी खुशी कपूर का भी नेपोटिजम को लेकर दर्द छलका है। खुशी ने अपनी जिंदगी के उस राज का खुलासा किया है जिसके बारे में अब तक किसी को पता नहीं था।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुशी अपनी पीड़ा बता रही है। उन्होंने बताया है कि उन्हें छोटी सी उम्र से ही आलोचनाओं को सामना पड़ रहा है। उनकी तुलना अक्सर उनकी मां श्रीदेवी और बहन जान्हवी कपूर से की जाता है। इस वजह से वह खुद को कमजोर और असुरक्षित महसूस करती हैं। खुशी ने कहा मै। बहुत ही शर्मीली और अजीब किस्म की हू। लोग मेरा मजाब उड़ाते है। उनका कहना है कि लोग मुझे एक वास्तविक व्यक्ति की तरह पहचाने। मैं अपनी मां और बहन की तरह नहीं दिखती हूं। इसलिए लोग मेरे बारे में खूब भलाबुरा कहते है।

खुशी ने आगे कहा कि वह आत्मसम्मान के लिए जूझ रही है। इसके साथ ही उन्होंने खुद से प्यार करना सीख लिया है। उन्होंने कहा कि आपको खुद को बेहतर रखना सीखना होगा। इससे निपटने का एक ही तरीका है वो यह है कि खुद को वहां से बाहर निकले। आपका जो करने का मन हो वो वह करें। उन्होंने यह भी बताया कि अब वह धीरे धीरे लोगों को इंनोर करना शुरू कर दिया है।

बता दे कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रही है। जिससे कारण आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में बंद है। इसी कड़ी में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रही है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती है। पिछले दिनों जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी और बहन खुशी कपूर के साथ फोटो शेयर कर एक स्पेशल मैसेज भी पोस्ट किया था।

Published on:
18 May 2020 07:46 am