ऋचा चड्ढा ने कहा, "नहीं, 2026 कंटेंट सिनेमा के लिए कोई लैंडमार्क साल नहीं है। अगर हम सिर्फ 'हनुमान अंश' की सफलता को देखकर यह राय बना रहे हैं, तो यह अलग बात है। इस साल ऐसी और कौन सी छोटी फिल्में चली हैं? धार्मिक और माइथोलॉजिकल (पौराणिक) फिल्में तुलनात्मक रूप से हमेशा अच्छा बिजनेस करती हैं, क्योंकि वे हर वर्ग के दर्शकों के लिए देखने में सुरक्षित (safe) होती हैं। लोग इन्हें देखते ही हैं। इसलिए यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि इंडस्ट्री में कुछ बहुत बड़ा बदलाव आ गया है।"