बॉलीवुड

हीट को बीट करने के लिए श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखकर होश उड़ जाएंगे

खुशी कपूर सुब्रन रेस्टोरेंट में लंच डेट पर जाते हुए सपॉट की गईं तो वह हीट को बीट करने के लिए परफैक्ट समर ड्रेस पहने नजर आईं...
3 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 1:52 PM IST
Khushi Kapoor
Khushi Kapoor

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड की ऐसी यंग स्टारकिड्स जिनकी खुद की फैन फॉलोविंग काफी अच्छी खासी है। यह स्टनिंग गर्ल जब सिटी में बाहर निकलती हैं तो मीडिया फोटोग्राफर उनकी तस्वीर लेने के लिए लपक पड़ते हैं और हर समय उनका फैंस सेंस चर्चा में रहता है। रविवार दोपहर खुशी कपूर सुब्रन रेस्टोरेंट में लंच डेट पर जाते हुए सपॉट की गईं तो वह हीट को बीट करने के लिए परफैक्ट समर ड्रेस पहने नजर आईं। पिंक कोक्रेट कढ़ाई की गई ड्रेस में काफी ग्लैमर लग रही थीं। इस दौरान खुशी कपूर मैचिंग सैंडल पहले नजर आईं।

दिवंगत मम्मी श्रीदेवी के लिए जाह्नवी ने लिखा था इमोशनल नोट

बता दें कि हला में खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने अपने जन्मदिन पर दिवंगत मम्मी श्रीदेवी को लेकर एक नोट लिखा था। जाह्नवी ने लिखा है,'मेरे सीने में एक अजीब सा खालीपन है और मुझे पता हे कि मुझे उसके साथ जीना सीखना होगा। मैं अब भी आपके प्यार को महसूस कर पा रही हूं। मुझे महसूस होता है कि आप मुझे दुख और तकलीफों से बचा रही हैं। मैं जब भी अपनी आंखें बंद करती हूं तो मुझे अच्छी चीजें ही दिखाई देती हैं। मुझे पता है कि ऐसा आप ही कर रही हैं। हम जब तक आपके साथ रह पाए, उसके लिए बहुत खुशनसीब हैं। शायद आप इस दुनिया के लिए नहीं थीं। आप बहुत अच्छी और पाक थीं और प्यार से भरी हुई थीं। इसलिए भगवान ने आपको वापस बुला लिया लेकिन कम से कम हम आपके साथ रह तो सके।

मेरे दोस्त हमेशा कहते थे कि मैं बहुत खुश रहती हूं। अब मुझे समझ में आ रहा है कि ऐसा आपकी वजह से था। किसी के कुछ भी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता था, कोई भी परेशानी बड़ी नहीं लगती थी और कोई भी दिन उदास नहीं होता था क्योंकि मेरे पास आप थीं और आप मुझसे प्यार करती थीं। किसी भी चीज के लिए मुझे किसी पर भी निर्भर नहीं रहना था। मुझे सिर्फ एक ही व्यक्ति की जरूरत थी और वह आप हैं। आप मेरी आत्मा का हिस्सा हैं। आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। अपनी पूरी जिंदगी आपने सिर्फ दिया ही है। मैं अपनी जिंदगी में यही आपके लिए भी करना चाहती थी, मां। मैं चाहती थी कि आप मुझपर गर्व करें। हर सुबह मैं इसी उम्मीद में जागती थी कि एक दिन आपको मुझपर उतना ही गर्व हो जितना आज मुझे आपपर है। मेरा वादा है कि अब भी मैं रोज इसी विचार के साथ उठूंगी क्योंकि आप यहीं कहीं हैं और मैं आपको महसूस कर सकती हूं। आप मेरे, पापा और खुशी के अंदर हैं। आपने हमपर जो छाप छोड़ी है वह हमारे आगे बढ़ते रहने के लिए काफी है।
-ढेर सारा प्यार'

इस चिट्ठी के साथ जाह्नवी ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि वह अपने बर्थडे पर लोगों से यही कहना चाहती हैं कि वे अपने मां-बाप से प्यार करें। 'आप उन्हें वह प्यार महसूस कराएं। मैं आपसे यह भी कहना चाहती हूं कि आप मेरी मां से प्यार करते रहें और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। मेरी मां का सबसे बड़ा हिस्सा पापा के लिए उनका प्यार था। यह प्यार अमर है क्योंकि उसके जैसी दुनिया में कोई दूसरी चीज नहीं है। दोनों एक दूसरे के प्रति काफी समर्पित थे। मैं चहाती हूं कि आप इस बात की ईज्जत करें। यह सोच के भी तकलीफ होती है कि कोई इसे ठेस पहुंचाए। मैंने और खुशी ने अपनी मां को खोया है लेकिन पापा ने अपनी 'जान' खोई है। वह एक ऐक्टर, एक मां या एक पत्नी से कहीं ज्यादा थीं। उनके लिए सिर्फ प्यार मायने रखता था। उन्हें कभी किसी से कोई दिक्कत या जलन नहीं होती थी। हमें भी वैसा ही होना चाहिए। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हममें सिर्फ अच्छाइयां हो। इससे उन्हें भी खुशी होगी। उन्हें लगेगा कि मरने के बाद भी वह हमें कुछ देकर गई हैं।

पिछले कुछ दिनों में हमें इतना प्यार और सपॉर्ट देने के लिए सभी का शुक्रिया। इससे हमें उम्मीद और शक्ति मिली है और इसके लिए आपको पूरी तरह से शुक्रिया भी नहीं कहा जा सकता।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब