
इन दिनों अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। पूरा कपूर खानदान शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी। बहन जाह्नवी भी सोनम की शादी की तैयारियां कर रही हैं।

यहां तक की संगीत सेरेमनी में वे कौन से गानों पर डांस करेंगी, उसकी लिस्ट भी तैयार कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जाह्नवी अपनी बहन सोनम की शादी में अवपनी मां श्रीदेवी के गानों पर डांस करती नजर आएंगी।

रिपोर्ट के अनुसार वह श्रीदेवी के हिट गानों ’ मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं..’ और किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की..’ पर संगीत सेरेमनी में डांस करने वाली हैं। बता दें कि जाह्नवी श्रीदेवी के काफी करीब थीं।

उनकी मौत के दो माह बाद अब जाह्नवी का जीवन धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा है। साथ ही उनकी डेब्यू फिल्म धड़क’ भी रिलीज होने वाली है। श्रीदेवी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनम की शादी में वेडिंग कार्ड नहीं छपेंगे। कार्ड ना छापने का फैसला खुद सोनम कपूर का है। उनकी शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे। जिनमें मेहंदी, संगीत और शादी शामिल हैं। ये तीनों ही इवेंट अलग-अलग जगह होंगे।