बॉलीवुड

Kiara Advani का रेड बिकिनी लुक देख फैंस हुए घायल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

कियारा ने मालदीव से एक और फोटो की शेयर रेड बिकिनी में दिखा एक्ट्रेस का हॉट अंदाज

2 min read
Kiara Advani Red Bikini

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। फिल्म कबीर सिंह में सिंपल सी लड़की प्रीति का किरदार निभाने वालीं कियारा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। वह अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मालदीव में हैं। दोनों ने नए साल का जश्न भी यहीं मनाया। अब कियारा ने अपनी एक हॉट फोटो को शेयर किया है।

कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की है। रेड बिकिनी पहनकर कियारा मालदीव के बीच पर चिल करती नजर आ रही हैं। रेड बिकिनी के साथ एक्ट्रेस ने ग्रे हेड्सक्राफ पहन रखा है। इस पूरे लुक में वह काफी हॉट लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर अबकर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इसके अलावा कियारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह साइकिलिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

इससे पहले भी कियारा ने मालदीव से अपनी एक हॉट फोटो शेयर की थी। जिसमें वह समुद्र के किनारे खड़ी होकर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का बैकलेस आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें कियारा बेहद हॉट लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "तुम्हें देख रही हूं 2021।" उनकी इस तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुग-जुग जियो को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। हालांकि शूटिंग के दौरान ही वरुण धवन और नीतू कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया था। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शूटिंग का काम दोबारा शुरू किया गया।

Published on:
02 Jan 2021 07:32 pm
Also Read
View All