बॉलीवुड

‘कबीर सिंह’ की प्रीति के हाथों में रची मेहंदी, क्या मिल गया उन्हें सपनों का राजकुमार?

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है. फोटो में कियारा दुल्हन बनी नजर आ रही हैं. फोटो में कियारा आडवाणी के हाथों पर मेहंदी रची है. साथ ही उनके चेहरे खुशी नजर आ रही. फैंस फोटो पर कयास लगा रहे हैं कि कहीं उन्हें अपने सपनों का राजकुमार तो नहीं मिल गया.

2 min read
Mar 16, 2022
'कबीर सिंह' की प्रीति के हाथों में रची मेहंदी, मिल गया सपनों का राजकुमार!

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपने करियर की शुरूआत साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'फगली' से किया था. इसके बाद वो सुशांत सिंह राजपुत की फिल्म ' एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम किया, लेकिन उनको असल पहचान शाहिद कपुर की फिल्म 'कबीर सिंह' से मिली. फिल्म में उन्होंने एस सीधी साधी लड़की प्रीति का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था. कियारा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं.

वो अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो वीडियो साझा करना काफी पसंद करती हैं. हाल में कियारा आडवाणी की कुछ बेहद खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में कियारा पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. साथ ही उनके हाथों में मेहंदी लगी है. इसके अलावा सिर पर दुपट्टा और गले में रानियों सा हार.. इस गेपअप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. फोटो में कियारा के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है, जो उनके लुक्स को और भी सुंदर बना रही है.

वहीं कियारा की इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं कियारा को उनके सपनों का राजकुमार तो नहीं मिल गया, लेकिन उनकी ये फोटो देखने के बाद जिन फैंस का दिल टूट गया है वो चिंता न करें क्योंकि कियारा ने कोई शादी नहीं की है, बल्कि ये ऐड शूट के दौरान की तस्वीरे हैं जिसमें कियारा दुल्हन बनी हैं. फोटो में वीना कियारा के हाथों में मेहंदी लगाती दिख रही हैं तो दूसरी तस्वीर में वो उनके साथ खड़ी होकर फोटो क्लिक करवा रही हैं, दोनों काफी खुश हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि वीना नागदा फेमस सेलेब्रिटी मेहंदती आर्टिस्ट हैं. बॉलीवुड या बड़े घरानों में कोई शादी हो तो मेहंदी वीना नागदा ही दुल्हन को लगाती हैं. ऐश्वर्या राय से लेकर सोनम कपूर तक को वीना मेहंदी लगा चुकी हैं. वहीं अगर कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'जुग जुग जीयो' जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें वो पहली बार वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं.

Published on:
16 Mar 2022 03:50 pm
Also Read
View All