बॉलीवुड

कियारा आडवाणी का War 2 लुक रियल या CGI? सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

Kiara Advani War 2: फिल्म वॉर-2 का टीजर आने के बाद से ही मूवी से कियारा के लुक की बातें होती रही। अब इस पर लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि ये रियल है या फेक।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2025, 4:08 PM IST
kiara-advani-war-2-cgi-controversy-social-media-reaction
Kiara Advani in War 2

Kiara Advani War 2: फिल्म वॉर-2 का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। इसके आने के बाद से ही लोग कियारा आडवाणी पर खूब बातें कर रहे हैं। इसमें वो बिकिनी अवतार में दिखाई दीं। कुछ लोगों को ये पसंद आया तो कुछ ने इस पर सवाल खड़े किए।

पसंद करने वालों में करण जौहर भी थे। फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वार-2 के टीजर में कियारा आडवाणी के लुक की तारीफ की। उन्होंने कियारा की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वो बहुत खूबसूरत दिख रही थीं।

War 2 में कियारा का ग्लैमरस अवतार

War 2 में कियारा आडवाणी एक छोटी लेकिन अहम भूमिका में नजर आएंगी। टीजर में वो येलो बिकिनी में दिखीं और एक डांस सीक्वेंस में ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं। ये फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली मूवी है।

लोगों ने उठाए सवाल 

हालांकि करण जौहर और बॉलीवुड सेलेब्स को ये लुक पसंद आया, लेकिन सोशल मीडिया पर खासकर रेडिट पर इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक यूज़र ने लिखा-“क्या सिर्फ मुझे ऐसा लग रहा है या उनकी बॉडी CGI जैसी दिख रही है?” इसके बाद कई लोगों ने सहमति जताते हुए कहा कि लुक में AI जैसे ग्राफिक्स और गेम या कॉमिक बुक के किरदार जैसा इफेक्ट है।

कुछ लोगों ने दावा किया कि ये सिर्फ CGI नहीं, बल्कि स्किन-कलर्ड कपड़े और डिजिटल टचअप का भी उपयोग हो सकता है। कुछ नेटिजन्स ने कहा कि बॉलीवुड अब भी सुंदर चेहरों को डिजिटल रूप से चेंज कर रहा है, जिससे असल सुंदरता कहीं खो जाती है। उन्होंने ऐसा न करने की भी सलाह दी।

ऋतिक vs जूनियर एनटीआर 

वॉर-2 का निर्देशन कर रहे हैं अयान मुखर्जी। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर दमदार एक्शन करते दिखाई देंगे। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।

Updated on:
22 May 2025, 4:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’