पकड़े गए युवक की पहचान जितेन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वो अपार्टमेंट के बाहर घूम रहा था और जब पुलिस ने उसे हटाया, तो उसने गुस्से में अपना मोबाइल तोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद वो कार के पीछे छिपकर बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो गया।