केप ऑफ गुल फिल्म्स का आरोप है कि परेश रावल का अचानक बाहर होना सोची-समझी रणनीति है जिससे प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचे। नोटिस में लिखा है- "इससे भारी आर्थिक नुकसान, शेड्यूल में बाधा और एक हिट फ्रेंचाइजी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।" अगर परेश रावल 7 दिन के अंदर जवाब नहीं देते, तो कंपनी सिविल और क्रिमिनल केस करने की बात कह रही है।