बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को मिला छोटा भाई

रंग दे बसंती’ और ‘डॉन 2’ जैसी फिल्‍मों में काम करने वाले मशहूर एक्‍टर कुणाल कपूर के घर किलकारियां गूंजी हैं। ऐक्‍टर की पत्‍नी नैना बच्‍चन ने बेटे को जन्‍म दिया है। नैना बच्चन अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2022, 12:43 PM IST
naina bachchan kunal kapoor baby
अमिताभ बच्चन के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को मिला छोटा भाई

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फ़िल्म दी है। अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ काफी सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। बच्चन परिवार में खुशी कई गुना तक बढ़ चुकी है इसके पीछे का कारण यह है, कि अमिताभ बच्चन अब नाना बन चुके है। जी हा अमिताभ बच्चन के परिवार में एक नया मेहमान आ चुका है उनके परिवार में एक नन्हे बच्चे की किलकारी गुंजी है।

अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी नानी बनने पर काफ़ी खुश है वही अभिषेक बच्चन और ऎश्वर्या राय भी बहुत खुश नजर आ रहे है। क्योंकि वह भी मामा -मामी बन गए है। इनकी खुशी की वजह नैना है, जो की अमिताभ बच्चन की भतीजी है जिसने बेबी बॉय को जन्म दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नैना बच्चन ने 2015 में एक्टर कुणाल कपूर के साथ शादी की थी। कुणाल कपूर और नैना बच्चन को माता-पिता बनने का सौभाग्य 7 साल बाद प्राप्त हुआ जिसके बाद इनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है यह अपने बेटे के जन्म के बाद काफी खुश हैं।

कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि मुझे और नैना और मेरे सभी शुभचिंतकों को यह सूचना देते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है, कि अब हम एक नन्हे बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं। और यह सभी आप लोगों की दुआओं और भगवान की आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। हम लोगों ने बच्चे की आस में काफी लंबे समय का इंतजार किया था। लेकिन फाइनली आज हमें वह खुशी मिल ही गई है जिसका हमें बेसब्री से इंतजार था।

कुणाल और उनकी पत्नी ने प्रेग्‍नेंसी की खबर शेयर नहीं की थी। उन्होंने मीडिया और दुनिया से इस खबर को छुपा कर रखा था। यहाँ तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भी न कभी कोई तस्वीर शेयर की औन न ही कोई वीडियो। अचानक से यह खबर सुन उनके फैंस और जानने वाले खुशी के साथ साथ हैरान भी हैं। कुणाल के पोस्‍ट पर दोस्तों और फैंस ने प्‍यार की बारिश कर दी। रितिक रोशन ने हार्ट इमोजी बनाकर लिखा, ‘रितिक माचू की तरफ से।’ रितिक यहां मामा और चाचा दोनों का फर्ज निभाते दिखे। इसके अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों तारा शर्मा, अक्षय राय ने कुणाल और नैना को बधाई दी।

Updated on:
22 Feb 2022, 12:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब