23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ कभी दो वक्त की रोटी के थे मोहताज, चंद पैसों के लिए शादियों में करते थे डांस

मिथुन चक्रवर्ती बड़ी-बड़ी पार्टीज में एक वक्त के खाने के लिए डांस करते थे। डिस्को किंग ने अपने मुश्किल दिनों का किस्सा शेयर किया।
2 min read
Google source verification
mithun

फिल्मी दुनिया में मिथुन दा का नाम चलता है। मिथुन ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 1976 की फिल्म “मृगया”(Mrigaya) से की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार(National Film Award for Best Actor) से सम्मानित किया गया था। लेकिन पहली फिल्म की सफलता का उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ और “दो अनजाने” और “फूल खिले हैं गुलशन गुलशन” जैसी फिल्मों में उन्हें सहायक कलाकार का ही रोल मिला। लेकिन एक समय ऐसा था कि वो मुंबई की सड़कों पर काम के लिए भटकते थे। इस बात का खुलासा खुद मिथुन ने किया है। मिथुन इन दिनों एक रियलिटी शो को जज कर रहे हैं। इस शो का नाम है हुनरबाज। इस शो में मिथुन ने एक कंटेस्टेंट की कलाकारी देखकर उसे गले लगा लिया।

लेकिन जब उन्होंने उस कंटेस्टेंट की कहानी सुनी तो उनके आंखों से सैलाब उमड़ पड़ा। इस कंटेंस्टटेंट की कहानी सुनने के बाद मिथुन को भी अपने संघर्ष के दिन याद आ गए। मिथुन पहली बार किसी रियलिटी शो में इस तरह से अपने दिल में छिपी बात को सभी को सामने लाया है। मिथुन ने बताया कि वो आज जहां पर हैं वो वहां तक कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की दुबई में है बीवी और 17 साल की बेटी? दुनिया के सामने कुँवारे होने का ढोंग कर रहे भाईजान? जाने सच

मिथुन ने बताया कि वो अपने संघर्ष के दिनों में काम के लिए कितना कुछ करते थे। मिथुन के मुताबिक वो लोगों की बड़ी पार्टियों में डांस किया करते थे ताकि उन्हें कुछ पैसे मिले साथ ही शादी में खाने के लिए उस दिन का खाना नसीब हो। यहीं नहीं पैसे नहीं होने के कारण वो एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो पैदल सफर तय किया करते थे। लेकिन जब वक्त का पहिया घूमा तो मिथुन की किस्मत चमक गई। मिथुन ने कई सुपरहिट फ़िल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

मिथुन ने ‘वारदात’, ‘अविनाश’, ‘जाल’, ‘डिस्को डांसर’,’चरणों की सौगंध’, ‘हमसे है ज़माना’, ‘भ्रष्टाचार’, ‘घर एक मंदिर’, ‘वतन के रखवाले’, ‘हमसे बढ़कर कौन’, ‘बॉक्सर’, ‘बाजी’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी फिल्मों में सफलता के झंडे गाड़े।

यह भी पढ़ें-Oo Antava वाली Samantha के शरीर पर हैं 3 टैटू, एक्‍स हसबैंड नागा चैतन्‍य से है कनेक्‍शन

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग