बॉलीवुड

पहले तलाक फिर डेटिंग और अपनी नौकरानी को पीटने के चलते सुर्खियों में आ चुकी हैं ये बेहद ही हॉट एक्ट्रेस

किम शर्मा (Kim Sharma) का युवराज सिंह के साथ जुड़ चुका है नाम कपड़े ठीक से ना धोने के कारण नौकरानी के साथ मारपीट के लगे थे आरोप
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2021, 12:28 AM IST
kim_sharma.jpg
Kim Sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' आज भी लोगों की पसंद है। इसमें नजर आने वाले सभी एक्टर्स को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इन्हीं में से एक थीं एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma)। फिल्म को रिलीज हुए 20 साल बीत चुके हैं। लेकिन किम शर्मा की हॉटनेस अभी भी बरकरार है। उन्हें देखकर उनकी उम्र अंदाजा लगाना मुश्किल है। आज किम शर्मा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें-

किम शर्मा का जन्म 21 जनवरी 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। शाहरुख खान के साथ मोहब्बतें में काम करने वालीं किम ने 'तुम से अच्छा कौन है', 'नहले पे दहला', 'कहता है दिल बार-बार' और 'जिंदगी रॉक्स' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि वह फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। यही वजह है कि आज वो फिल्मों से दूर हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा किम अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार विवादों में रही हैं। भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ उनका अफेयर रह चुका है।

साल 2003 में युवराज और किम की डेटिंग की खबरें उड़ रही थीं। खबरें हैं कि दोनों ने चार तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा था कि किम और उनके बीच अंडरस्टैंडिंग नहीं थी। हालांकि ब्रेकअप के बाद अब दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

युवराज से अलग होने के बाद किम ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी की थी। शादी के बाद मुंबई छोड़कर केन्या में बस गईं। लेकिन उनकी शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और उनके पति ने किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद किम का नाम 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है। कुछ वक्त पहले उनका एक्टर हर्षवर्धन राणे से ब्रेकअप हुआ है।

इसके अलावा साल 2013 में किम शर्मा अपनी नौकरानी को पीटने के चलते सुर्खियों में आई थीं। उनकी मेड का आरोप था कि कपड़े ठीक से ना धोने के कारण किम ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें घर से निकाल दिया और सैलरी भी नहीं दी। बता दें कि किम शर्मा सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज़ शेयर करती रहती हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा