4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी विरोध के बाद ‘तांडव’ वेब सीरीज से हटाया गया विवादित सीन, जानें क्या था सीन में

तांडव वेब सीरीज से हटाया गया विवादित सीन देशभर में चल रहा था बड़ा विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 20 Jan 2021, 11:22 PM IST

tandav.jpg

नई दिल्ली: अली अब्बास द्वारा डायरेक्टिड 'तांडव' (Tandav) वेब सीरीज को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद जारी है। ये वेब सीरीज 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। जिसके बाद इस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। वेब सीरीज को लेकर कहा गया कि इसमें भगवान शिव और राम का अपमान किया गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार इसका विरोध किया जा रहा था। साथ ही, कई केस भी दर्ज किए गए। लेकिन अब आखिरकार सीरीज से विवादित सीन को हटा दिया गया है।

Kangana Ranaut के ट्विटर अकाउंट पर लगा अस्थायी प्रतिबंध, एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हारा जीवन दुश्वार करके रहूंगी

मंगलवार को अली अब्बास जफर ने एक बार फिर माफी मांगी। साथ ही, उन्होंने कहा था कि सीरीज से विवादित सीन को हटाए जाने का फैसला लिया गया है। जिसके बाद अब सीन को हटा दिया गया है। दरअसल, ये कदम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सीरीज के मेकर्स के साथ मंगलवार को दो बार हुई मीटिंग के बाद लिया गया। मंत्रालय के पास सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान की कई शिकायतें आईं। इसके अलावा, तीन शहरों में सीरीज के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

जिस सीन को लेकर इतने दिनों से विवाद चल रहा है। इस सीन में एक्टर मोहम्मद जिशान अयूब को भगवान श‍िव के रूप में एक नाटक करते हुए दिखाया गया है। जिशान का नाम सीरीज में शिवा है। सीन में एक एक्टर शिवा के पास आता है और कहता है कि "भोलेनाथ प्रभु ईश्वर, ये राम जी के फॉलोअर्स दिन-पर-दिन सोशल मीड‍िया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। लगता है हमें भी कोई नई सोशल मीड‍िया स्ट्रैटजी बना लेनी चाहिए।"

’लक्ष्मी’ के बाद Akshay Kumar की ’बेल बाॅटम’ भी ओटीटी पर, नहीं आएगी थिएटर्स में

शिवा जवाब में कहते हैं, "क्या करूं! नई फोटो लगाऊं? जिस पर एक्टर कहता है कि भोलेनाथ, आप बहुत ही भोले हैं। कुछ नया कीज‍िए बल्‍क‍ि कुछ नया ट्वीट कीज‍िए, कुछ सेंसेशनल, कोई भड़कता हुआ शोला, जैसे क‍ि कैंपस के सारे विद्यार्थी देशद्रोही हो गए। आजादी-आजादी के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद शिवा कहते हैं, आजादी…व्हाट द (बीप) जब मैं सोने गया था तब तक तो आजादी कूल चीज हुआ करती थी। अब बुरी हो गई क्या। इसके बाद शिवा स्टूडेंट्स की ओर देखते हुए पूछते हैं, हां भई किस चीज से आजादी चाहिए तुम लोगों को।” अब ये सीन सीरीज में देखने को नहीं मिलेगा।