बॉलीवुड

ऐसे शूट होता है किंगफिशर कैलेंडर, विजय माल्या ने शेयर किए वीडियोज

किंगफिशर कैलेंडर 2018 की फोटोज और मॉडल्स के वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2018, 8:51 PM IST
Kingfisher Calendar 2018
Kingfisher Calendar 2018

मुंबई। विजय माल्या भले ही देश से भागकर विदेश में रहने लगे हैं लेकिन सोशल साइट्स पर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। इसी के जरिए माल्या अपनी बात लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। माल्या ने हाल ही में किंगफिशर कैलेंडर मेकिंग के वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियोज में कैलेंडर मॉडल्स अलग—अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

किंगफिशर कैलेंडर 2018 की फोटोज और मॉडल्स के वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन वीडियोज में अलग—अलग मॉडल्स के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। माल्या की ओर से 16 जनवरी को ट्विटर पर शेयर किए गए शूटिंग वीडियोज में मॉडल्स बिकिनी पोज देती देखी जा सकती हैं। बता दें कि कैलेंडर के लिए मॉडल्स ने ये शूट क्रोएशिया में किए हैं।

यह भी पढ़ें : लता मंगेशकर के घमंड से नाराज इस संगीतकार ने मरते दम तक उनसे नहीं गवाया कोई गाना

माल्या द्वारा शेयर किए गए वीडियोज में मॉडल्स फेमस फोटोग्राफर अतुल कासबेकर के कैमरे में कैद होती देखी जा सकती हैं। वीडियो में मॉडल्स कई तरह की ड्रेसेज में नजर आती हैं। हालांकि ज्यादा फोकस बिकिनी पर ही रहता है। फाइनल शूट से पहले भी मॉडल्स मेकअप करती नजर आती हैं।

गौरतलब है कि किंगफिशर कैलेंडर्स में कई नामी एक्ट्रेस भी नजर आ चुकी हैं। इनमें कैटरीना कैफ , दीपिका पादुकोण , ईशा गुप्ता, नरगिस फखरी जैसे नाम शामिल हैं। माल्या के 2018 के किंगफिशर कैलेंडर में 4 मॉडल्स को मौका दिया गया है। कैलेंडर में चारों मॉडल्स ने अलग—अलग महीने के मूड के हिसाब से पोज दिया है। इन मॉडल्स में प्रियंका मूडले, इशिका शर्मा, मिताली रैनौरे और प्रियंका करुणाकरन शामिल हैं।

Published on: