16 जनवरी 1985 को दिल्ली के पंजाबी फैमिली में जन्में सिद्धार्थ के पिता मर्चेंट नेवी में थे। सिद्धार्थ की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के डॉन बास्को और बिरला विद्या निकेतन से हुई थी। उसके बाद दिल्ली यूर्निवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 18 की ऐज में मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी। चार साल तक मॉडलिंग करने के बाद सिद्धार्थ ने मॉडलिंग छोड़ दी। मॉडलिंग वर्ल्ड में सफल होने के बाद भी सिद्धार्थ ने इस फील्ड को छोड़ा क्योंकि वो इस प्रोफेशन से खुश नहीं थे।