बॉलीवुड

Adipurush: ‘राम दरबार’ का दुप्पटा ओढ़कर इवेंट में पहुंची कृति सेनन, चर्चा में ‘आदिपुरूष’ की जानकी का लुक

Adipurush: बॉलीवुड डीवा कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरूष के प्रमोशन में काफी बिजी है। इस दौरान उनके लुक की भी हर तरफ चर्चा हो रही है।

2 min read
Jun 14, 2023
कृति सेनन ने ओढ़ा 'राम दरबार' बना दुप्पटा

Adipurush: बॉलीवुड की बलां की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरूष अपकमिंग फ्राइडे यानी 16 जून को रिलीज होने वाली है। कृति सेनन इन दिनों उसी को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। वहीं, मंगलवार को कृति सेनन एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची जहां उनके देसी लुक ने हर किसी का मन मोह लिया। सोशल मीडिया पर अब कृति की ये लेटेस्ट तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

बता दें, फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन मां सीता का रोल निभा रही है। वहीं, प्रभास भगवान राम के किरदार में है। कृति सेनन कि फिल्म आदिपुरुष अपकमिंग फ्राइडे यानी 16 जून का थिएटर पर तहलका मचाने को तैयार है। कृति इमेंट में जाकर अपनी फिल्म में प्रमोट भी कर रही है। जब वह इवेंट में पहुंची तो उनके लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। जहां उन्होंने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया हुआ था। लॉग अनारकली कुर्ता के साथ प्रिटेंड दुप्पटा ओढ़ा हुआ था। जिस पर बड़ा-बड़ा ‘राम दरबार’ बना हुआ था।

कृति सेनन ने ओढ़ा राम दरबार बना दुप्पटा IMAGE CREDIT:

कृति सेनन ने अपने इंडियन आउटफिट के साथ गोल्डन जूलरी पहनी हुई थी। माथे पर बिंदी और बालों में बना जूड़ा उन पर काफी सूट कर रहा था। रही सही कसर कृति की स्माइल ने पूरी कर दी।

वहीं,एक्ट्रेस के स्टाइलिश दुप्पटे पर लोगों ने ‘राम दरबार’ छपा हुआ देखा तो उनका हर फैन खुशी से गदगद हो गया। हर कोई उनके इस लुक की तारीफ करने लगा। कृति को यह लुक और उनकी जूलरी उन्होंने पहनी हुई थी। वह अलग ही बलां की खूबसूरत लग रही थी। हर कोई उनकी आउटफिट की चर्चा कर रहा है। उनकी इस लुक में कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Published on:
14 Jun 2023 10:44 am
Also Read
View All