बॉलीवुड

अशोक कुमार के बर्थडे से जुड़ा है किशोर कुमार की मौत का राज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

13 अक्टूबर को हुआ था अशोक कुमार का जन्म इसी दिन निर्धन हुआ मशहूर गायक किशोर कुमार का अशोक कुमार के पार्टी में ना पहुंचने से मौत हो गई किशोर कुमार की इस वजह से नहीं मानते थे अशोक कुमार अपना जन्मदिन  

2 min read
Oct 13, 2019

नई दिल्ली। अशोक कुमार और किशोर कुमार सिनेमा जगत के दो अनमोल रत्नों में से एक हैं। दोनों ही भाईयों को भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री को अपना योगदान दिया है। आज अशोक कुमार और किशोर कुमार उनके बेहतरीन अंदाज के लिए याद किया जाता है।

वैसे कितनी अजीब बात है ना जहां आज बड़े भाई का जन्मदिन होता है वहीं आज ही के दिन छोटे भाई का देहांत हुआ था। लेकिन इसके पीछे भी एक कहानी है। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि जब अशोक कुमार मुंबई आए थे तो वो केवल लैब असिटेंड का ही काम करते थे लेकिन उनकी किस्मत तब बदल गई जब हिमांशु राय ने उन्हें बतौर हीरो अपनी फिल्म में हीरो का रोल दे डाला। यहां से अशोक कुमार का फिल्मी सफर शुुरू हो गया।

जैसा कि हर एक परिवार में होता है कि जब परिवार का पहला बच्चा कामयाब हो जाता है तो अपने भाई-बहनों को भी कामयाबी की ओर ले जाता है। ऐसा ही सुपरस्टार अशोक कुमार ने भी किया उन्होंने अपने भाई अनुप कुमार और किशोर कुमार को मुबंई बुला लिया। अशोक कुमार को किशोर से ज्यादा लगाव था। अशोक कुमार और किशोर कुमार ने फिल्म भाई-भाई में साथ काम किया था।

लेकिन किस्मत शायद कुछ और ही चाहती थी। 13 अक्टूबर 1987 को किशोर कुमार ने अपने बड़े भाई अशोक कुमार के लिए अपने घर में शानदार पार्टी रखी। बॉलीवुड के तमाम सितारे इस पार्टी में पहुंचे, लेकिन जिसने ये पार्टी दी थी वो खुद नहीं आ पाया। उसी दिन किशोर कुमार की अचानक मौत हो गई। भाई की मौत का ऐसा सदमा लगा कि अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन मनाना ही छोड़ दिया।

Published on:
13 Oct 2019 11:01 am
Also Read
View All