बॉलीवुड

10,000 घंटों में बनकर तैयार हुआ दुल्हनिया अथिया शेट्टी का लंहगा, हाथ से की गई एक-एक कढ़ाई

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्ट्रेस अथिया शेट्टी केएल राहुल की दुल्हनियां बन गई हैं। अथिया और केएल राहुल ने सुनील शेट्टी के फार्म हाउस 'जहान' में सात फेरे लिए। कपल की खूबसूरत तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

2 min read
Jan 24, 2023
kl rahul and athiya shetty wedding

केएल राहुल (KL Rahul) बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये फैसला लिया। इस शादी में बहुत खास लोग ही शामिल हुए।

बताया जा जा रहा है बिटिया के फेरे पर पापा सुनील शेट्टी काफी इमोशनल गए थे। बेटी को दुल्हन बनते देख उनकी आंख में आंसू आ गए। कपल की शादी की फोटोज धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में अथिया और केएल राहुल एक-दूजे में खोए नजर आये। दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने पेस्टल पिंक कलर का आउटफिट पहना था। आथिया ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का लहंगा पहना था। ब्लश पिंक चिकनकारी लहंगे में अथिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

एक्ट्रेस के इस लहंगे की काफी चर्चा हो रही है। इस लहंगे को बनाने में कारिगरों की काफी मेहनत लगी है और बताया जा रहा है कि इसमें काफी टाइम भी लगा है।

एक्ट्रेस का लहंगा भले ही देखने में सिंपल रहा हो, लेकिन इस बनाने में काफी टाइम लगा है। इस लहंगे को तैयार होने में लगभग 10,000 घंटे लगे, यानी इसे 416 दिनों में तैयार किया गया था।

अथिया का लहंगा पूरी तरह से हाथ से बनाया गया था। इसे हाथ से बुना गया है और रेशम में जरदोजी और जाली के काम के साथ तैयार किया गया। अथिया का खूबसूरत लहंगा बनने में 416 दिन लगे हैं।

इस हिसाब से देखा जाए, तो अथिया ने 2021 के आखिरी में अपने लहंगे का ऑर्डर दे दिया था। लहंगे के साथ अथिया ने मैचिंग फुल-स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला फुल स्लीव ब्लाउज़ उनके लुक को काफी क्लासी बना रहा था।

अथिया ने इस लंहगे के साथ डबल दुपट्टा कैरी किया था, जिसे सिल्क और ऑर्गेंजा फैब्रिक का था। जूलरी के लिए इस बाला ने पोल्की नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, स्टेटमेंट मांग-टीका, कड़ा सेट और इंगेजमेटं रिंग पहनी हुई थी।

वहीं केएल राहुल ने भी डिजाइनर अनामिका खन्ना की आइवरी शेड वाली शेरवानी पहनी थी, जिसमें केएल राहुल काफी डैशिंग लग रहे थे। शादी से पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी खूब हुआ। हल्दी से लेकर कॉकटेल पार्टी तक सभी में खूब हल्ला कटा। अथिया और केएल राहुल करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

यह भी पढ़ें- सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में कैमरे में कैद हुई सलमान की चोरी

Published on:
24 Jan 2023 12:58 pm
Also Read
View All