बॉलीवुड

Kl Rahul ने गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को किया बर्थडे विश, रोमांटिक तस्वीर की शेयर

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने अथिया के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
2 min read
kl_rahul_wishes_athiya.jpg
Kl Rahul Wishes Athiya

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लाडली बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 5 नवंबर को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अथिया को फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन उनके बर्थडे को और भी खास मनाया उनके बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने अथिया के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

अथिया को कहा मैड चाइल्ड

केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अथिया के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक्ट्रेस ने राहुल के कंधे पर सर रखा हुआ है और दोनों कैमरे की तरफ देख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल ने अथिया के लिए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मैड चाइल्ड।' दोनों की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही लोग जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

अथिया और केएल राहुल की रिलेशनशिप की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं और दोनों की फैमिली को भी ये रिश्ता पसंद है। घरवालों को इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। इससे पहले अथिया ने राहुल के जन्मदिन के मौके पर अपने प्यार का इजहार किया था। अथिया ने राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपना बताया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे माय पर्सन। जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई थी।

वहीं, बेटी अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुनील शेट्टी ने भी विश किया। सुनील शेट्टी ने अपने अथिया के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ में लिखा, 'टिया, जहां से मेरी जिंदगी शुरू होती है और प्यार कभी खत्म नहीं होता। मेरी प्यारी बेबी को जन्मदिन की शुभकमानाएं। मैं लाइफ का हर दिन आभार जताता हूं कि मुझे तुम जैसा गिफ्ट मिला।"

Published on:
06 Nov 2020 10:18 am
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’