बॉलीवुड

पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, मुंबई से लेकर दुबई में है करोड़ों की प्रोपर्टी

ऐश्वर्या राय भले ही पहले की तरह फिल्मों में एक्टिव न हों लेकिन उनकी कमाई के मामले में आज भी कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। कहा तो ये भी जाता है कि उनके पास पति अभिषेक बच्चन से भी ज्यादा संपत्ति है।

2 min read
Aishwarya Rai Property

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। अपनी एक्टिंग के दम पर वह 10 से अधिक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की राह चुनी। जिसके बाद उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’और‘देवदास' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

227 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
ऐश्वर्या राय भले ही पहले की तरह फिल्मों में एक्टिव न हों लेकिन उनकी कमाई के मामले में आज भी कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। कहा तो ये भी जाता है कि उनके पास पति अभिषेक बच्चन से भी ज्यादा संपत्ति है। खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय 227 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति की मालकिन हैं।

दुबई में है आलीशान विला
ऐश्वर्या राय एक फिल्म के लिए लगभग 9 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। एंडोर्समेंट से भी वह सलाना करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। उनकी सलाना कमाई लगभग 15 करोड़ है। प्रॉपर्टी की बात करें तो ऐश्वर्या के पास दुबई के सेंचुरी फॉल में एक आलीशान विला है। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। यह प्रॉपर्टी शहर के बीचों-बीच है। ऐसा कहा जाता है कि इसे खरीदने के समय से अबतक इसकी कीमत तीन गुना हो चुकी है। इसके अलावा, ऐश्वर्या के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में एक भव्य अपार्टमेंट है। इसकी कीमत 30 करोड़ के आस-पास है। उनके इस आलीशान अपार्टमेंट में पांच बेडरूम हैं। यह फ्रेंच विडोंज से सजा है। हालांकि, इसमें वह कभी-कभार ही रहने जाती हैं।

ऐश्वर्या के पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन
ऐश्वर्या के पास कई लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है। लेकिन कहा जाता है कि उनकी फेवरिट कार 'Bentley CGT' है,जो दुनिया की शानदार कारों में शामिल है। इस कार की कीमत 3.65 करोड़ रुपये है। साथ ही, उनके पास Mercedes Benz S500 है। इस कार की कीमत लगभग 2.35 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, ऐश्वर्या राय अपनी शादी को लेकर काफी दिनों तक चर्चा में रही थीं। क्योंकि ऐश्वर्या को उनके पति अभिषेक बच्चन से एक रिंग गिफ्ट में मिली थी। उनकी 53 कैरट सॉलिटेयर डायमंड रिंग की कीमत 50 लाख रुपए बताई जाती है। वहीं, उनकी शादी की साड़ी को लेकर कहा जाता है कि वह सोना जड़ित साड़ी थी। जिसकी कीमत 75 लाख तक बताई जाती है।

Published on:
28 Jul 2021 06:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर