बॉलीवुड

Priyanka Chopra से जुड़े ये सीक्रेट्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप

आज के समय में आइकोनिक एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को देश से लेकर विदेश तक हर कोई जानता है, लेकिन क्या उनसे जुड़े सीक्रेट्स के बारे में कोई जानता है... हमें नहीं लगता, इसलिए आज हम आपको उनके बारे में बातने जा रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 16 May 2022, 12:52 PM IST
Priyanka Chopra से जुड़े ये सीक्रेट्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Priyanka Chopra से जुड़े ये सीक्रेट्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मिस वर्ल्ड के खिताब के साथ-साथ आइकोनिक एक्ट्रेस का भी खिताब अपने नाम किया है. प्रियंका ने अपने दमपर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है, जिसकी वजह से आज के समय में वो देश समेत विदेशी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. प्रियंका चोपड़ा आज के समय एक बहुत बड़ा नाम है, जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक तमिल फिल्म से की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अब वो हॉलीवुड का एक चमकता सितारा हैं. उन्होंने बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों में काम किया है.

साथ ही प्रियंका ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है. प्रियंका चोपड़ा आज के समय में सभी फीमेल फैंस और एक्ट्रेस के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं. आज के समय में उनकी ज्यादातर फीमेल फैंस उनके जैसी बनाने का सपना देखती हैं. इसलिए वो उनके हर एक कदम को फॉलो करती हैं, लेकिन उनके ज्यादातर फैंस उनके जुड़े कुछ खास सीक्रेट्स के बारे में नहीं जानते होंगे, जिनके बार में खुद एक बार पीसी ने करण जौहर (Karan Jaohar) के चैट शो के दौरान खुलासे किए थे, जिनको जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा.

प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विथ करण’ में एक बार बताया था कि 'उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे पहला ऑडिशन अमेरिकन टीवी शो ‘क्वॉन्टिको’ के लिए दिया था'. वहीं जब पीसी से पूछा गया कि 'क्या उन्होंने कभी फोन सेक्स किया है?', जिसका जबाव देते हुए उन्होंने 'हां' कहा था और साथ ही कहा था कि 'अच्छा हो अगर मेरी मॉम ये शो ना देखे'. शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि 'उन्होंने एक बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड को किस भी किया था'. इसके बाद करण जौहर ने पीसी से पूछा कि 'क्या रणबीर कपूर किसी को डेट कर रहे हैं?'.

इसका जवाब देते हुए पीसी ने कहा था कि 'हां वो सिंगल नहीं हैं और ये बात खुद करण ने उन्हें बताई थी'. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि 'वो रिलेशनशिप के मामले में थोड़ी अंधविश्वासी है, क्योंकि उन्हें लगता है कि नजर भी लगती है कभी कभी'. इतना ही नहीं प्रियंका ने इंडियन और अमेरिकन लड़कों के बीच फर्क पर भी बात करते हुए कहा कि 'इंडियन लड़के सोच समझ कर प्रपोज करते हैं, जबकि अमेरिकन एकदम स्ट्रेट फॉर्वर्ड होते हैं'. इतना नहीं उन्होंनें शादी और रिलेशनशिप के सवाल का जवाब देते गुए कहा था कि 'जब तक आप शादीशुदा नहीं हैं तब तक आप सिंगल ही हैं'.

करण जौहर ने उनसे पूछा कि 'अमेरिकन फैंस और इंडियन फैंस में कौन बेहतर हैं?', जिसका जवाब देते हुए देसी गर्ल ने कहा था कि 'इंडियन फैंस ज्यादा बेहतर हैं. वो अमेरिकन फैंस को धक्का तक दे देते हैं'. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अब्बास मस्तान की फिल्म ‘हमराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई थी. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की. इसके बाद उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था.

Updated on:
16 May 2022, 12:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़