बॉलीवुड

Koffee With Karan 7: शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan पर था Ananya Panday का क्रश,बताया क्यों नहीं बनी बात

बॉलीवुड निर्माता करण जौहर (Karan Johar) का सबसे फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) के 7वें सीरीज का आगाज हो चुका है। इसके पहले एपिसोड में नई नवेली दुल्हनियां आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहुंचे थे तो वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा नजर आए। कॉफ़ी विद करण 7 का चौथा एपिसोड काफी मजेदार रहा। करण ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए दोनों से खूब सवाल किए, जिसका दोनों ने बेबाकी से जवाब दिया।

2 min read
Jul 29, 2022
ananya pandey had a crush on aryan khan

दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई गॉसिप शेयर कीं और एक-दूसरे की पोल भी खोलीं। इस बीच अनन्या ने यह भी खुलासा किया कि एक वक्त था जब उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के भाई आर्यन खान पर क्रश था। करण जौहर ने अनन्या पांडे से पूछा, क्या उनका शाहरुख और गौरी खान के बेटे आर्यन पर क्रश है। अनन्या ने कहा, 'हां, वह क्यूट है। आर्यन पर मेरा क्रश था।'

करण जौहर ने आगे अनन्या पांडे से पूछा, आर्यन खान पर क्रश होने के बावजूद भी दोनों का लिंकअप क्यों नहीं हो सका? इसपर एक्ट्रेस ने फटाक से बोला, उससे पूछो। एपिसोड के दौरान अनन्या ने कई बार अपने को-स्टार विजय पर भी क्रश होने की बात कबूल की।

ananya pandey and aryan khan" src="https://new-img.patrika.com/upload/2022/07/29/nan_7680990-m.jpg">

बता दें कि बचपन से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे दोस्त हैं। हाल ही में खबर यह भी आई थी कि 'Koffee with Karan' में पहली बार होगी सुहाना खान की एंट्री होने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में सुहाना डेब्यू करेंगी। वह शो में 'द आर्चीज' के अपने को-स्टार्स के साथ शिरकत करेंगी। वो इस दौरान अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म पर बात करेंगी। साथ ही सुहाना, आर्यन खान ड्रग मामले पर भी परिवार की राय बता सकती हैं।

आपको याद हो तो इससे पहले शो में गौरी खान के आने की खबर आई थी। खबर थी कि शो में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की एंट्री हो सकती है। खबर ये भी थी कि गौरी खान अपनी दोस्त भावना पांडे और महीप कपूर के साथ इस शो पर नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा था कि अगर शो में गौरी खान दस्तक देती हैं तो वो अपने बेटे आर्यन खान को लेकर भी बात कर सकती हैं।

अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में नजर आएंगी। फिल्म 25 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछली बार एक्ट्रेस गहराइयां में नजर आई थी।

Published on:
29 Jul 2022 11:57 am
Also Read
View All