बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: करण जौहर ने खोली सिद्धार्थ-कियारा के रिलेशनशिप की पोल, बोलें- तेज बुखार में दोनों जाते थे मिलनें

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में में पहुंचे वरुण धवन के साथ मिलकर करण ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप के खोले राज।

2 min read
Nov 23, 2023

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने फेमस चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में करण जौहर ने साफ कहा था कि वह चाहते हैं कि सबकी जोड़ियां बन जाएं और शादी करके सभी घर बसा लें। करण ने बताया कि उन्हें यह बात पहले से पता थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी रिलेशनशिप में हैं और दोनों शादी करेंगे।


सिद्धार्थ-कियारा के रिलेशन का सीक्रेट रिवील
करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ में नजर आए हैं। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म से आलिया भट्ट ने भी अपने करियर को शुरू किया था।
वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ रिलेशन के बारे में कुछ बातें बताईं। इस गॉसिप से मालूम हुआ कि सिद्धार्थ-कियारा ने अपने रिलेशन को काफी समय तक पब्लिक नहीं किया था। वरुण और करण जौहर को इस बारे में बहुत पहले अंदाजा लग चुका था।

बुखार में भी कियारा से मिलने जाते थे सिद्धार्थ
करण जौहर ने बताया की, "मुझे याद है कि सिद्धार्थ-कियारा का झगड़ा चल रहा था। सिद्धार्थ मल्होत्रा को बुखार आ रहा था और यह मेरी पार्टी में आया हुआ था। लेकिन इसमें मैंने बहुत प्यारी बात देखी कि सिर्फ 2 घंटे बाद ये दोनों फिर से साथ में बैठे हुए थे, साथ खा रहे थे और कियारा इसे अपने हाथों से खिला रही थी।"
करण जौहर ने कहा कि उस वक्त उन्हें पता चल गया था कि दोनों की शादी होने वाली है। करण जौहर ने भी बात को आगे बढ़ाया और बताया कि कैसे सिद्धार्थ के आने की बात सुनकर कियारा आडवाणी खुश हो जाया करती थीं। उसने मुझे बताया था कि सिद्धार्थ को बुखार है। मैंने सोचा कि कुछ तो बात है यार कि बंदा बुखार में भी इस लड़की से मिलने पार्टी में आ रहा है।

Published on:
23 Nov 2023 10:42 am
Also Read
View All