बॉलीवुड

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Koffee With Karan 9 Sidharth Malhotra Kiara Advani: करण जोहर के चाट शो 'कॉफी विद करण 9' में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आएंगे। शो के प्रोमो में प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी बेबी बंप के साथ रेड ड्रेस में नजर आईं. वहीं, करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के मस्ती-मजाक ने खींचा लोगों का ध्यान।"
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 12:14 PM IST
Koffee With Karan 9 Sidharth Malhotra Kiara Advani
'कॉफी विद करण 9' से सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की फोटोज। (फोटो सोर्स: @karanjohar/instagram)

Koffee With Karan 9 Sidharth Malhotra Kiara Advani: एक्टर और सेलिब्रिटी कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर के मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन यानी सीजन 9 में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस शो पर कपल की पहली जॉइंट अपीयरेंस होगी। यह एपिसोड इसलिए भी खास है क्योंकि कियारा दोबारा से मां बनने वाली हैं और शो में अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।

'कॉफी विद करण 9' में नजर आएंगे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

करण जौहर ने हाल ही में, मंगलवार 10 नवंबर को 'कॉफी विद करण 9' का एक नया प्रोमो जारी किया, जिसमें कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। कियारा लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जिससे पता चलता है कि कपल ने हाल ही में इस एपिसोड की शूटिंग की है।

प्रोमो के दौरान, करण ने कियारा और सिद्धार्थ की शादी का जिक्र किया। इस पर कियारा ने करण की शादी में की गई डांस परफॉरमेंस को लेकर उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, "शाहिद ने सोचा कि 'चलो, मैं भी उनके साथ डांस कर लेता हूं', लेकिन आपने तो उन्हें स्टेज से ही हटा दिया।" कियारा की यह बात सुनकर करण अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

'रोल-प्ले' को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर को मजेदार जवाब

बातचीत तब और दिलचस्प हो गई जब करण ने सिद्धार्थ से पूछा कि क्या वे और कियारा ऑफ-स्क्रीन 'रोल-प्ले' करते हैं और क्या उन्होंने कभी कोई खास किरदार निभाया है। इस सवाल के जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, "हम काम को घर नहीं लाना चाहते, और खासकर अपने बेडरूम में तो बिल्कुल नहीं।"

इसके अलावा, शो के एक मजेदार सेगमेंट में करण ने कियारा से पूछा कि वह ऐसा क्या करती हैं जिससे उनकी 'डेट नाइट' सिर्फ डिनर पर ही खत्म न हो जाए। इस सवाल का जवाब देते हुए, एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखते हुए कहा, "बस अभी," जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा दिए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी के रिश्ते के बारे में

बता डडें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक प्राइवेट फंक्शन में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में परिवार के करीबी सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त शामिल हुए थे।

कियारा और सिद्धार्थ के घर 15 जुलाई, 2025 को उनकी पहली संतान, एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने 'सराया मल्होत्रा' रखा। 7 अक्टूबर को, इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की और अपने फैंस व फॉलोअर्स के साथ यह खुशी साझा की।

Updated on:
10 Nov 2026, 12:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला