बॉलीवुड

‘कृष 4’ में होगी प्रियंका चोपड़ा की वापसी? Hrithik Roshan की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस!

Hrithik Roshan And Priyanka Chopra: ऋतिक रोशन की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। उनकी इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2025, 1:29 PM IST
krrish 4
कृष-4 में होंगी प्रियंका चोपड़ा?

Hrithik Roshan And Priyanka Chopra: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की सुपरहिट सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' की अगली कड़ी 'कृष 4' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इसका चौथा पार्ट 12 साल बाद बनाया जा रहा है, अभी इसकी तैयारी चल रही है।

कौन होगी 'कृष 4' की लीड एक्ट्रेस?

कृष-4 की खास बात ये है कि इस बार सिर्फ हीरो ही नहीं, डायरेक्टर की कुर्सी पर भी ऋतिक रोशन ही नजर आएंगे। अब तक सबसे बड़ा सवाल यही था कि इस बार 'कृष 4' में हीरोइन कौन होगी? खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ‘प्रिया’ के रोल में वापसी कर सकती हैं।

अब ऋतिक रोशन की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने इस अटकल को और हवा दे दी है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक फोटो शेयर की जिसमें उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका के पति निक जोनास और थिएटर आर्टिस्ट एड्रिएन वॉरेन दिख रहे हैं।

इस तस्वीर में सभी हंसते और साथ पोज करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-"हम सोचकर गए थे कि दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे लेकिन निक जोनास की परफॉर्मेंस ने दिल छू लिया। और प्रियंका, शानदार शाम के लिए शुक्रिया!"

फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा “कृष 4 लोडिंग...” दूसरे ने कमेंट किया-“प्रियंका और ऋतिक फिर से एक साथ स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं हो रहा।” एक अन्य ने लिखा-“स्क्रिप्ट डिस्कशन चल रहा है भाई।”

कृष और कृष-3 में दिखी थीं प्रियंका चोपड़ा

हालांकि, अभी तक इस मूवी की एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से ऋतिक और प्रियंका साथ मिले, इससे लोग कयास लगाने लगे हैं कि ऐसा संभव हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले 'कृष' (2006) और 'कृष 3' (2013) में 'प्रिया' का किरदार निभाया था। उनकी और ऋतिक की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

कब शुरू होगी कृष 4 की शूटिंग?

फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि 2025 के अंत या तो 2026 की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

Updated on:
12 Apr 2025, 1:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’