हाल में मुंबई एयरपोर्ट से विवादों में रहने वाले केआरके (KRK) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। उन पर साल 2020 में इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर विवादित ट्वीट करने का आरोप है। उनके खिलाफ राहुल कनाल (Rahul Kanal) द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जानें कौन हैं ये शख्स?
अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर. खान (KRK) को हाल में मुंबई पुलिस द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। दरअसल, केआरके पर दो साल पहले यानी साल 2020 में दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन पर विवादित ट्वीट का आरोप है। उन्होंने दो साल पहले दोनों स्टार्स को लेकर कहा था कि 'मैंने कहा था कि कोरोना किसी न किसी को लेकर ही जाएगा'। इसके अलावा उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जल्दी ठीक हो जाओ शराब के ठेके खुलने वाले है'।
केआरके को इन विवादित ट्वीट्स को लेकर मुंबई पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक केआरके जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे वहीं मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ राहुल कनाल (Rahul Kanal) ने शिकायत दर्ज की थी।
उनकी शिकायत के बाद ही केआरके को गिरफ्तार किया गया। आखिर राहुल कनाल हैं कौन? जिनकी शिकायत पर केआरके को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के लिए बात दें कि राहुल कनाल शिवसेना के युवा सेना के सदस्य है। साथ ही वो श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के ट्रस्टी भी हैं।
यह भी पढ़ें:अपनी मां से माफी मांगना चाहते हैं Munawar Faruqui! अपने रिलेशनशिप को लेकर है इस बात का मलाल
इससे पहले वो बीएमसी के शिक्षा समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं राहुल कनाल 'आई लव मुंबई फाउंडेशन' के संस्थापक भी हैं। उनका मुंबई के पूर्व सीएम रहे ठाकरे परिवार के काफी अच्छे संबंध हैं। इसके अलावा उनको आदित्य ठाकरे का बेहद करीबी दोस्त भी माना जाता है।
उनके साथ उनकी कई इवेंट्स की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसके अलावा राहुक कनाल खुद भी एक बड़ी खबर बन चुके हैं, जब उनके घर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी। साथ ही वे कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के करीबी माने जाते है।
खबरों की माने तो, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। साथ ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) से लेकर क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) तक सभी उनके दोस्त है। हाल में केआरके की गिरफ्तारी पर बात करते हुए राहुल कनाल ने कहा कि 'कमाल आर खान को मेरी शिकायत पर आज हिरासत में लिया गया है'।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे बताया कि 'मुंबई पुलिस के इस कदम का स्वागत करते हैं। वो सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह का व्यवहार समाज में अस्वीकार्य है। केआरके को गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है'।
यह भी पढ़ें: 'उन्होंने खाने पर बहुत पैसा बचाया', Alia-Ranbir की शादी पर बोले Ranveer Singh