बॉलीवुड

‘मुझे हल्के में मत लेना, नहीं तो करियर खत्म!’, KRK ने दी सरेआम चेतावनी, यूजर्स बोले – ‘पहले अपने पर ध्यान दो’

केआरके (KRK) अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं. वहीं हाल में उन्होंने एक और ट्वीट कर सरेआर चेतावनी दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'उनको हल्के में न लिया जाए'. इस ट्वीट के बाद यूजर पूछ रहे हैं कि ये किसके लिए लिखा है?
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 3:28 PM IST
KRK ने दी सरेआम चेतावनी
KRK ने दी सरेआम चेतावनी

एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स के तौर पर पहचान बनाने वाले केआरके (KRK) हर चीज पर अपनी राय देने के लिए ज्यादा जाने जाते हैं. वो फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति दुनिया तक अपनी राय रखते हैं, जिसको लेकर वो खूब ट्रोल भी होते हैं, लेकिन इससे उनको कोई खास फर्क नहीं पड़ता. वो अपने काम में मगन रहते हैं. वैसे सोशल मीडिया पर काफी संख्या में यूजर्स फॉलो करते हैं. साथ ही उनके ट्वीट्स पर काफी संख्या में कमेंट्स करते हैं. इसके अलावा वो अक्सर ही ऐसे ट्वीट्स भी कर देते हैं, जिसको लेकर वो काफी ट्रोल हो जाते हैं.

हाल में केआरके ने एक चेतावनी भरा ट्वीट किया है, जिसके बाद यूजर्स उनसे जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये ट्वीट किसके लिए हैं. केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि 'अगर मुझे कभी भी आपने हल्के में लिया है तो अपने बहुत बड़ी गलती की है, क्योंकि मैं अपने वक्त का इंतजार करूंगा और जब मुझे सही मौका मिलेगा, तो मैं धाबी पछाड़ लगा दूंगा. फिर रोने से कुछ नहीं होगा! करियर खत्म'. केआरके इस ट्वीट पर यूजर्स काफी अजब-गजब कमेंट्स कर रहे हैं. कोई यूजर पूछ रहा है कि 'किसके लिए लिखी है ये बात?'.


वहीं कोई यूजर्स लिख रहा है कि 'केआरके... विश्व सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म समीक्षक हैं'. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'हां, सर जब किसी का करियर खुद ब खुद खत्म हो जाएगा तो उसका क्रेडिट आप ले लोगे और बोलोगी मैंने खत्म किया'. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'अपना करियर बचा पहले तेरा तो अभी शुरू ही नहीं हुआ है'. वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'मूवी क्रिटिक की जॉब में सक्सेस हो तो गए आप अब इसे ज्यादा कुछ ना होगा'. इसके अलावा भी उनके इस ट्वीट पर ऐसे काफी सारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे.


वहीं अगर केआरके के बारे में बात करें तो, वो हर फिल्म को लेकर अपने रिव्यू देते हैं, जिसके ट्रेलर को देखने के बाद वो उनके हिट और फ्लॉप होने के बारे में बता देते हैं. इससे पहले केआरके ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की फिल्म 'भूल भूलैया 2' को हिट बताया था, जिसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं केआरके ने अक्षय कुमाक (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को बड़ी फ्लॉप बताया था, जो सच में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा भी वो अपनी विवादित ट्वीट्स को लेकर छाए रहते हैं.

Updated on:
10 Jun 2022, 3:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन