बॉलीवुड

इस एक्टर ने फिल्म लाइगर को बताया डिसास्टर, कहा- ‘करण जौहर को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता’

खुद को क्रिटिक्स बताने वाले KRK सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो किसी न किसी पर निशाना साधते नजर आते हैं। मुद्दा कोई भी हो ये उसमें कूद ही जाते हैं। लगभग हर फिल्म को लेकर अपने विचार लोगों के साथ शेयर करते हैं, जिसपर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया जमकर देते हैं। एक बार फिर इन्होंने कुछ ऐसा किया है। kRK ने लाइगर फिल्म को लेकर करण जौहर पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2022, 2:11 PM IST
KRK told the film Liger a disaster said No one can save Karan Johar from ruin
KRK told the film Liger a disaster said No one can save Karan Johar from ruin

लाइगर को लेकर इन दिनों फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में लगी हई है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे फिल्म के प्रमोशन के लिए जगह-जगह जा रहे हैं। फिल्म की वाह वाही करने में करण जौहर भी पीछे नहीं हैं। वो भी फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। अब इसको लेकर KRK ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।


KRK ने लिखा- निर्माता @karanjohar का फिल्म #Liger को लेकर आत्मविश्वास बहुत अधिक है इसीलिए उन्होंने गुरुवार शाम को पेड प्रीव्यू का फैसला किया, लेकिन मैं केजे सर को ये बताना चाहता हूं कि इस फिल्म को डिसास्टर होने से कोई नहीं बचा सकता है क्योंकि जनता की आवाज को खुदा नकारता नहीं है।

ये पहली बार नहीं है जब KRK ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया हो इससे पहले भी उन्होंने इसपर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि 'करण जौहर ने लाइगर को ओटीटी कंपनियों को बेचने की पूरी कोशिश की लेकिन कोई भी ज्यादा कीमत के लिए राजी नहीं हुआ। विजय ने 35 करोड़ रुपये चार्ज किए। फिल्म 10 से 20 करोड़ लाइफटाइम बिजनेस करेगी जबकि फिल्म को फायदा कमाने के लिए 150 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करना चाहिए। करण घोषित करेगा।'

एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'लैंडिंग कॉस्ट 30 करोड़ रहने पर यह डिजास्टर साबित होगी। अब करण बजट के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। फिल्म के सुपर फ्लॉप हो जाने के बाद ही सभी निर्माताओं को अपनी फिल्म का बजट याद रहता है।'

आपको बता दें ‘लाइगर’ पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी है, जिसमें महान बॉक्सर माइक टाइसन का भी खास रोल है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। लाइगर में विजय देवरकोंडा के अलावा अनन्या पांडे, रोनित रॉय, राम्या कृष्णन अहम रोल में हैं। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।

Published on: